×

मोदी सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ऐलान, PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे

मोदी सरकार 2.0 के आज के बजट पर देश ही नहीं दुनिया की भी नजर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लाल बहीखाते पर आज देश की नजर है।

Roshni Khan
Published on: 1 Feb 2020 6:50 AM GMT
मोदी सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ऐलान, PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे
X

नई दिल्ली: मोदी सरकार 2.0 के आज के बजट पर देश ही नहीं दुनिया की भी नजर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लाल बहीखाते पर आज देश की नजर हैं। आम जनता को मोदी सरकार के बजट से बेहद उम्मीदे हैं। इसी को देखते हुए मोदी सरकार 2.0 का बजट 2020 में शिक्षा के क्षेत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किए ये बड़े ऐलान-

ये भी पढ़ें:बजट 2020: वित्त मंत्री ने पढ़ी कश्मीरी कविता, जानिए भाषण में क्या कहा

New Education policy

1.शिक्षा के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा, हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलें जाएंगे।

2.अब ऑनलाइन डिग्री लेवल प्रोग्राम चलाए जाएंगे।

3.जल्द ही सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति का ऐलान किया जाएगा।

4.जिला अस्पतालों में अब मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना भी बनाई जाएगी।

5.लोकल बॉडी में काम करने के लिए युवा इंजीनियर्स को इंटर्नशिप की सुविधा दी जाएगी।

6.उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है, दुनिया के छात्रों को भारत में पढ़ने के लिए सुविधाएं दी जाएंगी।

7.भारत के छात्रों को भी एशिया, अफ्रीका के देशों में भेजा जाएगा। राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

ये भी पढ़ें:कन्हैया ने CM नीतीश को दी नसीहत: कहा- CAA-NRC के खिलाफ लाया जाया प्रस्ताव

8.डॉक्टरों के लिए एक ब्रिज प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, ताकि प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को प्रोफेशनल बातों के बारे में सिखाया जा सके।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story