×

मोदी मंत्रिमंडल में 51 मंत्री करोड़पति, 22 पर आपराधिक मामले

शपथ ग्रहण के बाद मोदी सरकार में मंत्रियों के कामों का बंटवारा हो गया है। नई सरकार की कल पहली कैबिनेट बैठक हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।

Dharmendra kumar
Published on: 1 Jun 2019 3:42 AM GMT
मोदी मंत्रिमंडल में 51 मंत्री करोड़पति, 22 पर आपराधिक मामले
X

नई दिल्ली: शपथ ग्रहण के बाद मोदी सरकार में मंत्रियों के कामों का बंटवारा हो गया है। नई सरकार की कल पहली कैबिनेट बैठक हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।

इन सबके बीच यह जानकारी सामने आई है कि मोदी सरकार के नये मंत्रिपरिषद में शामिल 56 मंत्रियों में से 51 करोड़पति हैं और 22 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी अपने हलफनामों में दी है। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के एक विश्लेषण में सामने आई है।

यह भी पढ़ें...अमेरिका: वर्जीनिया में सरकारी इमारत पर अंधाधुंध गोलीबारी, 12 की मौत

एडीआर ने कहा कि आठ मंत्रियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं के बीच बताई है, वहीं 47 स्नातक हैं। एक मंत्री डिप्लोमा रखते हैं। एडीआर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 58 में से 56 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया। इनमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष तथा उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान और विदेश मंत्री एस जयशंकर के हलफनामों का विश्लेषण नहीं किया गया है क्योंकि दोनों ही फिलहाल संसद के सदस्य नहीं है।

यह भी पढ़ें...आर्थिक मोर्चे पर चीन से पिछड़ गया भारत, 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची GDP

56 मंत्रियों में से 22 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है, वहीं 16 ने गंभीर आपराधिक मामले होने की बात कही है जिनमें हत्या का प्रयास, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और चुनाव उल्लंघन जैसे मामले शामिल हैं।

एडीआर ने कहा कि 51 यानी 91 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं। औसतन हर मंत्री के पास 14.72 करोड़ रुपये की संपत्ति है। गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल समेत चार मंत्रियों ने 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की घोषणा की है। मंत्रियों में ओडिशा के प्रताप चंद्र सारंगी भी हैं जिन्होंने करीब 13 लाख रुपये की संपत्ति की घोषणा की है।

भाषा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story