×

जश्न में मोदी-शाह शामिल: शाम को होगा भव्य नजारा, भाजपा मुख्यालय में तैयारी शुरू

चुनावी जीत की ख़ुशी मनाने के लिए भाजपा के मुख्यालय में तैयारियां चल रही हैं। आज शाम इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Newstrack
Published on: 11 Nov 2020 9:59 AM GMT
जश्न में मोदी-शाह शामिल: शाम को होगा भव्य नजारा, भाजपा मुख्यालय में तैयारी शुरू
X
जश्न में मोदी-शाह शामिल: शाम को होगा भव्य नजारा, भाजपा मुख्यालय में तैयारी शुरू

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव और 11 राज्यों में मिली चुनावी सफलता से पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। हर चुनावी सफलता मिलने के बाद कार्यकर्ताओं को उद्बोधन देने की परम्परा को निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम फिर से इसे दोहराने का काम करेंगे।

भाजपा के मुख्यालय में जश्न मनाने की तैयारियां

चुनावी जीत की ख़ुशी मनाने के लिए भाजपा के मुख्यालय में तैयारियां चल रही हैं। आज शाम इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बिहार विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए को जबरदस्त सफलता मिली है। और वह 125 सीटों पर जीत के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब रही, जबकि महागठबंधन 110 सीटों पर सिमट गई। एनडीए में भाजपा ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि जेडीयू को 43 सीटें ही मिल सकी हैं।

bihar election result bjp-2

ये भी देखें: योगी से नहीं डरते: यहां खुलेआम बेच रहे पटाखे, दुकानदार को नहीं खौफ

भाजपा को सबसे भारी सफलता मध्यप्रदेश में

यूपी में नौगांव सादात, टुंडला, बांगरमऊ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर और मल्हनी सीटों पर उपचुनाव हुआ। जहां मल्हनी को छोड़कर भाजपा ने सभी छह सीटों पर कब्जा कर लिया। यह सभी सीटें 2017 में भाजपा के पास ही थी। भाजपा को सबसे भारी सफलता मध्यप्रदेश में मिली है। इसी तरह गुजरात और उत्तर प्रदेश भी उसके लिए फायदेमंद रहे हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 28 में से 20 सीट तथा गुजरात में आठ में से सात सीट पर बढ़त बनाई हुई है। जबकि यूपी में वह सात में से छह सीटे जीत चुकी है।

bihar election result bjp-3

ये भी देखें:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू

बिहार विधान सभा चुनाव में एक बार फिर मोदी के जादू का ही असर रहा कि पिछले 15 साल से लगातार बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनती आ रही है। ऐसे में जनता को सरकार से जो थोड़ी बहुत नाराजगी थी उसे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जादू से खत्म कर दिया। इन चुनावों से यह बात पूरी तरह से साफ हो गयी है कि मोदी का जादू लोगों के सिर पर अभी भी चढ़कर बोल रहा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story