×

3 दिन तक जमकर बरसेंगे बादल: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पहले से बने हुए निम्न दबाव की वजह से ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है।

Newstrack
Published on: 6 Oct 2020 6:15 AM GMT
3 दिन तक जमकर बरसेंगे बादल: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट
X
देश भर से मानसून अब लौट रहा है, लेकिन अभी भी कुछ राज्‍यों में जमकर बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 6 अक्टूबर, 7 अक्टूबर को बारिश होगी।

लखनऊ: देश भर से मानसून अब लौट रहा है, लेकिन अभी भी कुछ राज्‍यों में जमकर बारिश हो रही है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव है। मंगलावर को झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों में ठंडक दस्तक दे सकती है।

बदलेगा हवाओं का रुख

हवाओं के रुख में बदलाव हो सकता है। 7 से 9 अक्टूबर के बीच हवाओं का रुख फिर से बदलकर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी होने की संभावना है, क्योंकि इस दौरान मध्य प्रदेश पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की तरफ से आने वाला है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पहले से बने हुए निम्न दबाव की वजह से ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसके साथ अगले 12 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें...आ रहा महाप्रलय: यहां गरज के साथ होगी बारिश, जारी हुआ हाई अलर्ट, ठंड देगी दस्तक

तो वहीं अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 6 अक्टूबर, 7 अक्टूबर को बारिश होगी। अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है।

Heavy Rain

यह भी पढ़ें...आशिकी पर दिल्ली पुलिस का सजदा, जिंदगी से हार गई लड़की की कराई शादी

इन इलकाों में शुष्क मौसम

आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है। बता दें कि उत्‍तर भारत में इन दिनों गर्मी और उमस हो रही है जिसके लोग परेशान है।

यह भी पढ़ें...कोरोना पर अच्छी खबर: 26 दिनों में पहली बार हुआ ऐसा, नए मामलों में बड़ी गिरावट

आईएमडी ने कही ये बात

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ और इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थिति अनुकूल बनती दिखाई दै रही हैं। बता दें कि दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहां लोग गुलाबी ठंड महसूस कर रहे हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story