×

यहां होगी झमाझम बारिश: 24 घंटों में बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

भीषण गर्मी से देश के अधिकतर हिस्सों में लोग परेशान थे, लेकिन देश के कई हिस्सों में शनिवार को हुई वर्षा  से अधिकतम तापमान गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है।

suman
Published on: 7 Jun 2020 3:02 PM GMT
यहां होगी झमाझम बारिश: 24 घंटों में बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत
X

नई दिल्ली भीषण गर्मी से देश के अधिकतर हिस्सों में लोग परेशान थे, लेकिन देश के कई हिस्सों में शनिवार को हुई वर्षा से अधिकतम तापमान गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के दौरान लू नहीं चलने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने दैनिक राष्ट्रीय बुलेटिन में कहा कि गन्नवरम और विजयवाड़ा में (तटीय आंध्र प्रदेश) देश का सबसे अधिक तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह पढ़ें...गुड न्यूज: इस कंपनी का बड़ा एलान, तैयार करेगी 2 बिलियन कोरोना वैक्सीन

यहां होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दवाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने के कारण आगामी 24 घंटों में देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है। पूर्वी हवाओं के कारण 12 जून और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है।

चेतावनी

ये बारिश न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी, बल्कि फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून के बाद मानसून दस्तक देगा। वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी इसी दौरान मानसून आ सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे मध्य प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। मानसून महाराष्ट्र के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है अगले दो-तीन दिनों मानसून अन्य क्षेत्रों में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

यह पढ़ें...कल से खुलेंगे धार्मिक स्थल, लेकिन नहीं कर सकते इन मंदिरों के दर्शन, ये है वजह

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story