×

बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में गरजेंगे बादल, यहां जारी हुई चेतावनी

बीते दिनों मानसून की बारिश की वजह से दक्षिण के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुए हैं। वहीं कुछ राज्यों का हाल तो बहुत ही बुरा था। लेकिन अब एक बार फिर दक्षिण भारत के 5 राज्‍यों केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में मंगलवार को बारिश का संभावना जताई जा रही है।

Newstrack
Published on: 27 Oct 2020 5:32 AM GMT
बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में गरजेंगे बादल, यहां जारी हुई चेतावनी
X
तमिलनाडु में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु और श्रीलंका तट पर बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती प्रवाह जारी है।

नई दिल्‍ली: देशभर में अब मौसम तेजी से बदलना शुरू हो गया है। एक तरफ मानसून जा रहा है, दूसरी तरफ सर्दियों अपनी रजाई लिए तैयार हैं। ऐसे में बीते दिनों मानसून की बारिश की वजह से दक्षिण के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुए हैं। वहीं कुछ राज्यों का हाल तो बहुत ही बुरा था। लेकिन अब एक बार फिर दक्षिण भारत के 5 राज्‍यों केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में मंगलवार को बारिश का संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में अब एक बार फिर से निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके चलते इन राज्यों में बारिश की संभावनाएं तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें... दुश्मनों के उड़ेंगे होश, अमेरिका की तर्ज पर अब भारत के पास भी होगा 5 थिएटर कमान

अगले 24 घंटे देश के कुछ क्षेत्रों में बारिश

ऐसे में मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 24 घंटे देश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर बढ़ सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में बारिश सीमित होगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनेगा। विशेषज्ञों के हिसाब से दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटों में अपनी यात्रा समाप्त कर सकता है। पूर्वोत्तर मानसून के लिए यह आगे की यात्रा करेगा।

ये भी पढ़ें...लखनऊः पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे, पत्नी और बेटा तीनों लोग कोरोना पॉजिटिव

rain फोटो-सोशल मीडिया

साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्‍तर-पूर्वी मानसून के कारण 28 अक्‍टूबर के आसपास तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और कर्नाटक व केरल के तमाम इलाकों में ठीक-ठाक बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में अगले कुछ घंटों में कराईकल, नागापट्टिनम, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, शिवगंगा, तंजावुर, तिरुवूरपुर और तिरुचिरापल्ली जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...हिंसा से कांपा बिहार: पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां! एक की मौत, 17 घायल

रिजॉर्ट गुलमर्ग में हिमपात

पहाड़ी इलाके कश्मीर में गुलमर्ग और ऊंचाई पर स्थित अन्य कई स्थानों पर रविवार को अच्छी-खासी बर्फबारी हुई। जिसके बाद घाटी में तापमान गिर गया। ऐसे में अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में शाम को हल्का हिमपात हुआ। उन्होंने कहा कि शाम को ज्यादातर समय तक बर्फ गिरती रही और इसके बाद बारिश हुई। जिसकी वजह से एकदम से सर्दी बढ़ गई है।

बता दें, कश्मीर के गांदेरबल जिले में स्थित सोनमर्ग पर्यटन रिजॉर्ट में भी बर्फ गिरी। वहीं अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले स्थानों से भी बर्फबारी होने की खबर मिली। फिलहाल वहां अभी भी बर्फ वाला मौसम बना हुआ है।

ये भी पढ़ें...ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किसे मिली जगह, कौन हुआ बाहर

Newstrack

Newstrack

Next Story