×

जानिए कहा भीषण बारिश को लेकर मचा हाहाकार, हाई अलर्ट जारी

पूरा देश बारिश के कहर से परेशान है। बारिश ने हर तरफ तबाही मचा रखी है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भीषण बारिश की चपेट में है। लगातार आफत बनी बारिश के साथ ही राजस्थान में कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

Roshni Khan
Published on: 30 April 2023 11:08 AM GMT
जानिए कहा भीषण बारिश को लेकर मचा हाहाकार, हाई अलर्ट जारी
X

नई दिल्ली: पूरा देश बारिश के कहर से परेशान है। बारिश ने हर तरफ तबाही मचा रखी है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भीषण बारिश की चपेट में है। लगातार आफत बनी बारिश के साथ ही राजस्थान में कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कोटा बैराज से साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके लिए बैराज के 18 गेट खोल दिए गए। प्रशासन ने सभी से अलर्ट रहने के लिए कहा है। वहीं हडोती इलाके में बारिश से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं बचाव कार्यों के लिए NDRF टीमों को समन किया गया है।

ये भी देखें:जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए आतंकियों ने सेब के बागान में लगा दी आग

सारी नदियां उफान पर

बाढ़ग्रस्त इलाकों को 9 हिस्सों में बांटा गया है और हर हिस्से के लिए आरएएस ऑफिसर तैनात किए गए हैं। गुजरात में भी भीषण बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है। देर रात 2 दर्जन लोगों को अलग-अलग अस्थायी बस्तियों से रेस्क्यू कराया गया। मध्य प्रदेश में गांधी सागर बैराज के गेट खुलने और भारी बारिश के चलते चंबल नदी उफान पर है।

चंबल नदी के किनारों पर बसे 12 अस्थायी बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। कई घर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।

ये भी देखें:द. अफ्रीका से पहला T-20 आज खेलेगा भारत, रोहित-विराट पर होंगी नजरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में कुछ लोग जाखम नदी के टापू पर फंस गए। प्रशासन ने जिले के धरियावद इलाके में फंसे 9 लोगों को बचाने की कोशिश की। वहीं राजस्थान के ही खरौली जिले में भी चंबल नदी के पानी का लेवल बढ़ रहा है। पानी गोटा गांव में घुस गया, जिसके कारण इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन को भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश मिले हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story