×

65 सालों का टूटा रिकॉर्ड! भीषण बारिश से डूबी मायानगरी, अलर्ट जारी

बारिश के कहर से पूरा देश तो परेशान है ही लेकिन मायानगरी मुंबई के तो सारे पुराने रिकॉर्ड ही टूट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश ने 65 साल के अपने रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसा बताया जा रहा है कि इस साल मुंबई में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

Roshni Khan
Published on: 6 May 2023 5:08 PM GMT
65 सालों का टूटा रिकॉर्ड! भीषण बारिश से डूबी मायानगरी, अलर्ट जारी
X

मुंबई: बारिश के कहर से पूरा देश तो परेशान है ही लेकिन मायानगरी मुंबई के तो सारे पुराने रिकॉर्ड ही टूट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश ने 65 साल के अपने रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसा बताया जा रहा है कि इस साल मुंबई में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

ये भी देखें:Narendra Modi Birthday: पीएम के नाम है ये रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास

Rain

पिछली बार 1954 में 3452 मिमी बारिश हुई थी। वैसे तो इस साल मुंबई में अकेले 3475 मिमी से अधिक बारिश हुई है और अभी भी मुंबई में 15 दिनों की बारिश बाकी है और आने वाले सप्ताह में मौसम विभाग (आईएमडी) ने भीषण बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग और बीएमसी की तरफ से बताया जा रहा है कि इस साल सीजनल बारिश से सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुंबई में मौसमी वर्षा को एक जून से सितंबर के अंतिम दिन तक मापा जाता है। ये बात सही थी कि बारिश की वजह से हुए जलजमाव के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी।

ये भी देखें:DRDO का यूएवी रुस्तम-2 हो गया दुर्घटनाग्रस्त, ट्रायल के समय हुआ हादसा

यहां प्रति सीजन 2353 मिमी औसत बारिश होती है। मुंबई आईएमडी और अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह कई तरह के निम्न दबाव के कारण है। आईएमडी और बीएमसी पिछले 100 वर्षों के रिकॉर्ड की जांच करने की कोशिश कर रहे हैं। वो ये बता लगा रहे हैं कि बारिश का कहीं पिछले 100 वर्षों का रिकॉर्ड तो नहीं टूटा।

मायानगरी में इस साल भीषण बारिश हुई है। बहुत संभावना है कि सितंबर महीने में बारिश रिकॉर्ड तोड़ सकती है। सितंबर 1954 में 920 मिमी बारिश हुई थी। इस साल अब तक अकेले सितंबर में 915 मिमी बारिश हुई है। 15 दिनों से भीषण बारिश की भविष्यवाणी के साथ यह बहुत संभव है कि 1954 का रिकॉर्ड टूट जाए।

ये भी देखें:Chandrayaan-2 पर बड़ी खबर! आज कुछ समय में मिल सकती है ‘खुशखबरी’

MUMBAI RAIN

इस साल न केवल मुंबई बल्कि पड़ोसी ठाणे और मुख्य रूप से पालघर में मुसलाधार बारिश हुई। महाराष्ट्र में, महाबलेश्वर में अधिकतम वर्षा हुई है। महाबलेश्वर में अब तक 8274 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है और अभी भी भीषण बारिश की उम्मीद है। मुंबई बारिश के आंकड़े नीचे हैं।

मुंबई में बारिश का रिकॉर्ड

वर्ष बारिश

1954 – 3452 mm

2006 – 2703 mm

2007 – 2258 mm

2008 – 2698 mm

2009 – 1944 mm

2010 – 3327 mm

2011 – 3153 mm

2012 – 1866 mm

2013 – 2433 mm

2014 – 2318 mm

2015 – 1823 mm

2016 – 2898 mm

2017 – 2946 mm

2018 – 2239 mm

2019 – 3475 mm

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story