×

झारखंड में साइबर फ्रॉड: सरकारी खाते से उड़ाए 78 लाख से ज्यादा, दर्ज हुआ केस

बीडीओ ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई है इससे पहले भी दो और चेक के माध्यम से पैसे की निकासी की गई है। कुल 78 लाख 7000 अवैध तरीके से निकाल लिए गए हैं।

Chitra Singh
Published on: 6 Feb 2021 8:31 AM GMT
झारखंड में साइबर फ्रॉड: सरकारी खाते से उड़ाए 78 लाख से ज्यादा, दर्ज हुआ केस
X
झारखंड में साइबर फ्रॉड: सरकारी खाते से उड़ाए 78 लाख से ज्यादा, दर्ज हुआ केस

रामगढ़: झारखंड में साइबर अपराधियों ने 78 लाख 7 हज़ार रुपए की राशि उड़ा ली है। क्लोन चेक बनाकर रामगढ़ बीडीओ के खाते से पैसे की निकासी कर ली गई है। साइबर अपराधियों ने तीन क्लोन चेक के माध्यम से राशि की निकासी की है। दो रायपुर से और एक बेगुसराय ज़िला से क्लोन चेक बनाकर पैसे निकाले गए हैं। चौथा चेक भी पश्चिम बंगाल में इस्तेमाल करने की तैयारी थी लेकिन फ्रॉड पकड़ा गया। इस बाबत रामगढ़ की बीडीओ एनी रिंकू कुजूर ने स्थायीन थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। हालांकि, अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सरकारी राशि की सेंधमारी

रामगढ़ बीडीओ एनी रिंकू कुजूर ने बताया कि उन्हें बैंक के माध्यम से अवैध निकासी का पता चला. इसके बाद उन्होंने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। बीडीओ ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई है इससे पहले भी दो और चेक के माध्यम से पैसे की निकासी की गई है। कुल 78 लाख 7000 अवैध तरीके से निकाल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चेक में उनका हस्ताक्षर नहीं है।

देखे वीडियो...

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/Annie-Rinku-Kujur-Beedo-Ramgarh.mp4"][/video]

बस्ती में घरेलू गैस का दुरुपयोग, सड़क के कार्यों में किया जा रहा इस्तेमाल

बैंक ने माना क्लोन चिपका हुआ इस्तेमाल

रामगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की सीनियर मैनेजर प्रीति सिन्हा ने माना है कि, साइबर अपराधियों ने क्लोन चेक का इस्तेमाल कर पैसे की निकासी की है। उन्होंने कहा कि, तीसरा चेक पश्चिम बंगाल में इस्तेमाल करने की तैयारी थी लेकिन बैंक को कुछ शक हुआ और बीडीओ से इसका क्रॉस वेरिफिकेशन किया गया। जैसे ही मामला उजागर हुआ उन्होंने बीडीओ को पूरी बात बता दी।

देखें वीडियो...

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/Preeti-Sinha-bank-manager-Bank-of-Baroda.mp4"][/video]

झारखंड में साइबर अपराध

झारखंड का जामताड़ा जिला साइबर अपराध के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां से आए दिन बड़ी संख्या में cyber अपराधियों की धरपकड़ की जाती है। पिछले दिनों ही राज्य के डीजीपी एमवी राव ने कहा था कि, साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बाद कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी साइबर फ्रॉड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

रिपोर्ट- शाहनवाज

मुर्गों को हुई जेल: 25 दिन से नहीं मिली जमानत, वजह चौंका देगी आपको

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story