×

घंटों में हो गए एक लाख से ज्यादा मरीज, मुसीबत बना कोरोना का कहर

देश में कोरोना का कहर बेकाबू होता जा रहा है। कोरोना से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर तो बढ़ रही है मगर मरीजों मरीजों की संख्या में तेज बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है।

Newstrack
Published on: 25 July 2020 7:21 AM GMT
घंटों में हो गए एक लाख से ज्यादा मरीज, मुसीबत बना कोरोना का कहर
X

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर बेकाबू होता जा रहा है। कोरोना से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर तो बढ़ रही है मगर मरीजों मरीजों की संख्या में तेज बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 49310 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह मरीजों का अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कारण 740 लोगों की मौत हो गई। देश में सिर्फ 2 दिन में ही कोरोना के साढ़े 97000 मरीज मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें:शिवराज कोरोना पॉज़िटिव: तुरंत अस्पताल में हुए भर्ती, भाजपा में मची हलचल

टेस्टिंग बढ़ने के बाद भी रफ्तार में कमी नहीं

पहले माना जा रहा था कि टेस्टिंग बढ़ने के साथ शायद संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी आएगी मगर हकीकत में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। कई राज्यों में संक्रमण की रफ्तार में तेजी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रोजाना 50,000 से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं मगर प्रति सौ टेस्ट मरीजों की संख्या में अभी तक कोई कमी नहीं दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और कर्नाटक में भी ऐसा ही हाल है। कर्नाटक और झारखंड में तो मरीजों के मिलने की दर में पांच गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां तक यूपी का सवाल है तो यूपी में भी प्रति सौ टेस्ट करीब ढाई गुना से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

अब लॉकडाउन का सहारा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना को बेकाबू होते देख 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। मणिपुर में भी कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। बिहार में शुक्रवार को रिकॉर्ड 1820 नए मरीज मिले हैं। अकेले राजधानी पटना में कोरोना की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक वह युवक भी शामिल है जिसने एम्स की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बिहार कोरोनआ संक्रमण के मामले में राजस्थान को पीछे छोड़कर अब दसवें स्थान पर आ गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े तीन लाख के ऊपर पहुंच गई है। शुक्रवार को यहां एक दिन में 9615 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना से 278 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में शुक्रवार को 1057 नए केस दर्ज किए गए और 54 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 107000 तक पहुंच चुकी है। नागपुर में कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार के कारण दो दिन का कर्फ्यू लगाया गया है।

पश्चिम बंगाल में दो दिन का लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सप्ताह में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। गुरुवार के बाद शनिवार को भी राज्य में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। राज्य सरकार के अनुरोध पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इन दो दिनों में कोलकाता से उड़ानों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें:आतंकियों के मौत का दिन: सेना ने दो दहशतगर्दों को किया ढेर, एनकाउंटर जारी

उत्तर प्रदेश में भी तेज हुआ संक्रमण

उत्तर प्रदेश में भी तेजी से कोरोना फैलता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 2712 मरीज मिले हैं। गुरुवार को भी 2529 मरीज मिले थे। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 21711 हो गई है। पूर्वांचल में भी कोरोना का कहर दिख रहा है। आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में शुक्रवार को कोरोना के 654 मरीज मिले। पूर्वांचल में बलिया में सबसे ज्यादा 202 मरीज मिले हैं। वाराणसी में 179, जौनपुर में 105 और चंदौली में 39 नए मरीज मिले हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story