×

पैसा मिलना शुरू: सरकार ने दी खुशखबरी, खातें में पहुंची इतनी रकम

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उज्जैन से राज्य के 22 लाख किसानों के खातों में 4686 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है।

Shivani
Published on: 18 Sep 2020 5:08 PM GMT
पैसा मिलना शुरू: सरकार ने दी खुशखबरी, खातें में पहुंची इतनी रकम
X

उज्जैनः मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उज्जैन से राज्य के 22 लाख किसानों के खातों में 4686 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है। किसानों को बड़ी सौगात देते हुए सीएम शिवराज ने चुनाव से पहले उन्हें बड़ी राहत दी।

सीएम शिवराज ने दी किसानों को बड़ी सौगात

दरअसल, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित कालिदास अकादमी में स्तिथ पंडित सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने राज्य के कुल 22 लाख किसानों के खातों में एक क्लिक के जरिये बीमा राशि डाली। इस मौके पर उनके साथ कृषि मंत्री कमल पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसाद अनिल फिरोजिया व समस्त जनप्रतिनिधि,जिला और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।



ये भी पढ़ेंः SDM के मुंह पर कालिख: कांग्रेस नेता के कदम से मचा बवाल, भारी फ़ोर्स तैनात

22 लाख किसानों के खातों में 4686 करोड़ की राशि ट्रांसफर

बता दें कि सीएम ने कार्यक्रम में बीमा की राशि और 2019 में खराब हुई खरीफ फसल की राशि ट्रांसफर करने के बाद किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि बीमा पॉलिसी में अधिक सुधार किया जायेगा।

MP CM Shivraj Singh chauhan transfer 4686 crore to 22 lakh farmer PMFBY

ये भी पढ़ेंः UP में बंपर नौकरियां: हुईं साढ़े तीन लाख से ज्यादा भर्तियां, खाली पद भरने के आदेश

उन्होंने कहा किसानों को न्याय मिले यही हमारा संकल्प है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस सरकार ने किसानों को धोखा दिया था। पिछली सरकार ने बीमे का 2200 करोड़ का प्रीमियम भी नहीं भरा। सीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार किसानों को परेशान नहीं होने देगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story