×

भरभराकर गिरी इमारत: मलबे में दबे कई लोग, 6 को निकाला-रेस्क्यू जारी

मध्य प्रदेश में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गयी। घटना से हड़कंप मच गया। मलबे से 6 लोगों को निकाला जा चुका है।

Shivani
Published on: 25 Aug 2020 1:03 PM GMT
भरभराकर गिरी इमारत: मलबे में दबे कई लोग, 6 को निकाला-रेस्क्यू जारी
X
MP Two storey building collapses rescue operation underway

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गयी। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की सूचना दी गयी तो मौके पर पहुँच पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान इमारत के मलबे से 6 लोगों को निकाला गया। सभी घायल हैं, ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं मलबे में अभी कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

एमपी में दो मंजिला इमारत ढही

मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण हादसे से अफरा तफरी मच गयी। यहां लाल गेट इलाके के पास स्थित एक दो मंजिला इमारत अचानक ढह गयी। इमारत के मलबे के नीचे कई लोग दब गए।

ये भी पढ़ेंः RBI का बड़ा ऐलान: बदले ATM कार्ड से जुड़े 4 नियम, 30 सितंबर से होंगे लागू

6 लोगों को मलबे से निकाला, रेस्क्यू जारी

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया और 6 लोगों की जान बचा ली है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

ये भी पढ़ेंः तानाशाह लाया तबाही: मौत के बाद पूरे देश में आया भूचाल, बिगड़े हालात

रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत गिरी

बता दें कि बीते दिन महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी एक पांच मंजिला इमारत गिर गयी थी। कहा गया कि मलबे में करीब 100 लोग दब गए थे। कई घंटों की मशक्क्त के बाद लोगों को निकाला गया। हालाँकि इस दौरान हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं करीब 12 घटों बाद तक लगभग 18 लोग इमारत के मलबे में फंसे रहे।

मलबे में फंसा बच्चा: 20 घंटे बाद हुआ चमत्कार, एनडीआरएफ की टीम का कमाल

ये भी पढ़ेंः Gold-Silver Price Today: आज हुई भारी गिरावट, जानिए क्या रहा भाव

अमित शाह ने जताया दुख

मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिले के अधिकारियों से बात की है और बचाव एवं राहत कार्य तेज करने को कहा है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बचाव कार्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे पर कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत का गिरना बहुत दुखद है। सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात की है। टीम रास्ते में हैं और जल्द से जल्द बचाव कार्य में अपना सहयोग देंगी। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story