×

कांग्रेस को कूट दो! केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल, कह दी इतनी बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री तोमर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता उनसे उल्टी-सीधी बात करे तो उस पर टूट पड़िए।

Shivani
Published on: 5 Oct 2020 5:19 PM GMT
कांग्रेस को कूट दो! केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल, कह दी इतनी बड़ी बात
X

भोपाल: भाजपा नेताओ के विवादित बयान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। यूपी में हाथरस रेप काण्ड पर विवादित टिप्पणी के बाद सरकार और पार्टी की किरकिरी कराने वाले भाजपा सांसद और विधायक के बाद अब केंद्रीय मंत्री के भी बिगड़े बोल सुनने को मिले। दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के लोग उलटी सीधी बात करें तो उन्हें कूट दीजिये।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का विवादित बयान

मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का है। सोमवार को जिले के सुमावली विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमे भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोमर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए प्रोत्साहित किया तो इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता उनसे उल्टी-सीधी बात करे तो उस पर टूट पड़िए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ईंट का जवाब पत्थर से देने को कहा।

MP Union minister narendra tomar controversial statement against Congress

MP में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गयी है। 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं तो वहीं मतगणना के बाद 10 नवंबर को परिणाम का एलान हो जायेगा। ऐसे में प्रचार में लगे भाजपा और कांग्रेस के लोग चुनावी बयानबाजी में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः वित्त मंत्री का बड़ा एलान: आज रात से बटेगा पैसा, राज्यों को मिलेगा 20 हजार करोड़

यूपी रेपकांड पर भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणी

इसके पहले यूपी के भाजपा बिधायक सुरेंद्र सिंह ने रेप को लेकर कहा था कि लड़कियों को अच्छे संस्कार देने चाहिए।बलिया के विधायक ने कहा कि संस्कार से बलात्कार रुक सकता है । सरकार तलवार लेकर खड़ी रहे तभी भी बलात्कार की घटनाएं नही रुकेंगी । बलात्कार रुकेगा माता-पिता द्वारा अपने बेटियों को संस्कार देने से । उन्होंने कहा था कि माता पिता अपनी जवान बेटी को सांस्कारिक वातावरण में रहने का तरीका सिखायें।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story