×

मुकेश अंबानी की संपत्ति: फिर बने दुनिया के चौथे सबसे रईस, इतना है पैसा

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे रईस शख्स बन गए हैं। इस साल मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में करीब 22 अरब डॉलर की है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 80.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 Aug 2020 2:04 PM GMT
मुकेश अंबानी की संपत्ति: फिर बने दुनिया के चौथे सबसे रईस, इतना है पैसा
X
मुकेश अंबानी

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे रईस शख्स हैं। इस साल मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में करीब 22 अरब डॉलर की है।

कुल संपत्ति अब 80.6 अरब डॉलर

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 80.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस बीच फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि अर्नाल्ट की संपत्ति में इस साल ​गिरावट का सबसे बड़ा कारण ग्राहकों द्वारा कम खर्च रहा है।

यह पढ़ें...जिले में कोरोना बेकाबू! ऐक्शन में CM योगी, विशेषज्ञों की टीम भेजने के दिए निर्देश

कई दिग्ग्ज अरबपतियों को संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी ने सबको पीछे छोड़ दिया था। इसमें जेफ बेजोस ,टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक इलॉन मस्क और अल्फाबेट इंक के सह-संस्थापक सर्जी ब्रिन और लैरी पेज शामिल हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने संपत्ति के मामले में दिग्गज निवेश वॉरने बुफेट को भी पीछे छोड़ दिया है।

mukesh ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बड़ी तेजी दर्ज

मार्च 2020 के बाद से ही अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स 2,146 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 0.56 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

यह पढ़ें...वसुंधरा से हिला राजस्थान: राजनाथ सिंह की मुलाकात, करीब डेढ़ घंटे हुई बात

बड़े अरबपतियों की लिस्ट

मुकेश अंबानी की संपत्ति में बढ़ोतरी की कई वजह हैं। रिलायंस जियो में वैश्विक स्तर पर लगातार निवेश मिल रहा है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में भी लगातार इजाफा हो रहा है।कंपनी का शेयर भाव 2100 रुपये से ज्यादा है तो वहीं मार्केट कैप भी 14 लाख करोड़ को पार कर चुका है।

दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में अब मुकेश अंबानी से आगे और पहले पायदान पर अमेजन इंक के संस्थापक जेफ बेज़ोस हैं। बेज़ोस की कुल संपत्ति करीब 187 अरब डॉलर है। वहीं, दूसरे पायदान पर 121 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स हैं। जबकि, 102 अरब डॉलर के साथ फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तीसरे पायदान पर है।

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story