×

मुंबई: 168 किलो की चोरी हुई प्याज, पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार

अभी तक तो आपने गहने, रुपये पैसे व अन्य सामानों की लूट होते देखा वा सुना गया था, लेकिन मुंबई में 168 किलो प्याज चोरी करने का मामला सामने आया है।

Roshni Khan
Published on: 11 Dec 2019 5:09 AM GMT
मुंबई: 168 किलो की चोरी हुई प्याज, पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार
X

मुंबई: अभी तक तो आपने गहने, रुपये पैसे व अन्य सामानों की लूट होते देखा वा सुना गया था, लेकिन मुंबई में 168 किलो प्याज चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना मुंबई के डोंगरी बाजार की है जहां से लगभग 20 हजार रुपए की प्याज चोरी कर ली गई। प्याज चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी देखें:IND vs WI T-20 निर्णायक मुकबला, भारत लेगा पुराना बदला या विंडीज करेगा पलटवार

गुजरात में लाल प्याज की हुई बंपर फसल, किसानों की मदद के लिए आगे आया रेलवे

अकबर शेख और इरफान शेख डोंगरी बाजार में सब्जी बेचने का काम करते हैं। रविवार को दोनों ने जब अपनी दुकान खोली तो उन्हें प्याज गायब मिलीं। अकबर ने 112 किलो और इरफान ने 56 किलो प्याज बोरी में बिक्री के लिए रखे थे। दोनों दुकानदारों की 168 किलो प्याज चोरी हो गई।

दोनों दुकानदारों ने प्याज की काफी पड़ताल की लेकिन प्याज का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद दोनों डोंगरी पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्याज चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

ये भी देखें:होंडा सिटी का ये मॉडल हो गया लॉन्च, अब बेच देंगे अपनी पुरानी कार, जानिए क्यों?

पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने प्याज चोरी का एक मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story