×

वुहान से आगे हुआ मुंबईः भयानक है आने वाला समय, कैसे रोकेगी सरकार

मुंबई में कोरोना महामारी के कारण जबकि लोकल ट्रेनें, सैलून, धार्मिक स्थान और मॉलों बंद रहे बावजूद इसके कोरोना मामलों में तेज वृद्धि चौंकाने वाली है। हालांकि अब कई राज्यों ने मॉल, रेस्तरां और पूजा स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है।

राम केवी
Published on: 10 Jun 2020 10:00 AM GMT
वुहान से आगे हुआ मुंबईः भयानक है आने वाला समय, कैसे रोकेगी सरकार
X

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई ने कोरोना मामलों में चीन के वुहान को पछाड़ दिया है। मुंबई में COVID-19 के कुल 51100 मामले दर्ज किए गए हैं, इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 1760 तक पहुंच गई है। जबकि, चीन के वुहान में जहां नोबल कोरोनोवायरस का पहला मामला दर्ज किया गया था, वहां 50,340 मामले दर्ज हैं। सिर्फ मंगलवार को ही मुंबई में COVID-19 के कारण कम से कम 58 लोगों की मौत हुई।

इसे भी पढ़ें आई डराने वाली स्टडी: मानसून में तेजी से फैलेगा कोरोना वायरस, किया गया ये दावा

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2,259 मामले सामने आने के बाद कोरोनावायरस पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़कर 90,787 हो गई है। कुल 90,787 में 42,638 बरामद मामले शामिल हैं। जबकि महाराष्ट्र में COVID-19 से मरने वालों की संख्या पिछले 24 घंटों में 120 मौतों के साथ 3289 है।

पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र ने लगभग 84,000 मामलों में चीन को पीछे छोड़ दिया क्योंकि देश ने 2.5 लाख का आंकड़ा पार किया था।

इसे भी पढ़ें मुंबई पुलिस में अब तक 1908 लोग कोरोना संक्रमित, 905 ठीक हुए और 21 की मौत

मुंबई की हालत चिंताजनक

मुंबई में कोरोना महामारी के कारण जबकि लोकल ट्रेनें, सैलून, धार्मिक स्थान और मॉलों बंद रहे बावजूद इसके कोरोना मामलों में तेज वृद्धि चौंकाने वाली है। हालांकि अब कई राज्यों ने मॉल, रेस्तरां और पूजा स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है।

इस बीच, भारत के कुल COVID-19 मामले बुधवार को 1,33,632 सक्रिय मामलों और 7,745 घातक मामलों के साथ 2,76,583 हो गए।

इसे भी पढ़ें हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल 448 केस, 245 लोग ठीक हुएः स्वास्थ्य विभाग

मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ना चिंताजनक है। जबकि मुंबई में वेंटीलेटर की सुविधा 99 फीसद उपवब्ध है। हालात देखते हुए अब मुंबई में कोरोना के सामुदायिक विस्तार की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रवासी मजदूरों के अपने घरों को लौटने के बाद धारावी में पिछले एक हफ्ते में न तो कोरोना से कोई मौत हुई है और न ही कोरोना के नए मरीज निकलने की रफ्तार बढी है।

राम केवी

राम केवी

Next Story