×

गटर में Gold: चमचमाते सोने को देख उड़े सबके होश, ऐसे पहुंचा मैनहोल तक

पुलिस ने गटर से सोना निकाला है। 21 लाख रुपये की कीमत का ये सोने के जेवरातों को चोरों ने मैनहोल में छिपा कर रखा था। पुलिस ने चोरो की गिरफ्तारी के बाद इसका भडकाफोड़ करते हुए मैनहोल से सोना निकाला।

Shivani Awasthi
Published on: 12 Feb 2021 10:28 AM GMT
गटर में Gold: चमचमाते सोने को देख उड़े सबके होश, ऐसे पहुंचा मैनहोल तक
X

मुंबई. महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में पुलिस ने गटर से सोना निकाला है। 21 लाख रुपये की कीमत का ये सोने के जेवरातों को चोरों ने मैनहोल में छिपा कर रखा था। पुलिस ने चोरो की गिरफ्तारी के बाद इसका भडकाफोड़ करते हुए मैनहोल से सोना निकाला।

मुंबई में मैनहोल से निकला सोना

दरअसल, मामला मुंबई के जुहू का है। यहां नेहरू नहर इलाके में पूजा नाम की महीना के घर पर चोरी हो गयी थी। जब वे अपने परिवार के साथ महाबलेश्वर खूमने गयीं हुईं थीं, तो चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं जब पूजा वापस घर लौटों तो पता चला कि लगभग 21 लाख रुपणे के सोने के घने गायब है।

ये भी पढ़ेँ-बस कंडक्टर बेच रहा किडनी: सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, बताई क्या है वजह

चोरों ने छिपाया था लाखों का सोना

पुलिस को चोरी की सूचना दी गयी और जूहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गयी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जब चोरी हुई तो घर बंद था और परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं था। पुलिस सुराग की तलाश में थी कि उन्हें पूछताछ में पता चला की इलाके का ही एक लड़का अपने दोस्तों के साथ वहां बीयर पार्टी कर रहा था। पुलिस को उसपर शक हुआ।

सोने की कीमत 21 लाख रुपए

शक की बिनाह पर उस लड़के को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह नौवी फेल है और काम की तलाश मे था। लड़के ने चोरी को अंजाम देने की बात भी स्वीकारी। बताया कि वह पहले भी चोरी कर चुका है। वहीं चोरी के जेवर के बारे में पूछा गया तो उसने जेवरों को मैनहोल में छुपाने की बात भी उगल दी। लड़के ने मैनहोल के ढक्कन से में सोने को छिपाकर रखा था। उसकी निशांदेशी पर पुलिस ने जेवर भी बरामद कर लिए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story