×

पेड़ पर लटकी लाशें: महिला समेत बच्चों की मौत, पति ने की आत्महत्या की कोशिश

मुंबई के ठाणे जिले में एक लापता महिला सहित तीन बच्चों का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने चारों शव को पेड़ से उतार लिया।

Newstrack
Published on: 11 Dec 2020 4:02 PM GMT
पेड़ पर लटकी लाशें: महिला समेत बच्चों की मौत, पति ने की आत्महत्या की कोशिश
X
मुंबई के ठाणे जिले से एक महिला लगभग डेढ़ महीने से लापता थी। इस मामले में महिला की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी।

मुंबई। मुंबई के नजदीक ठाणे जिले में सनसनीगेज वारदात हुई है। जिले में एक लापता महिला सहित तीन बच्चों का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने चारों शव को पेड़ से उतार लिया।इसके साथ ही उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालाकिं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आस-पास के लोगों से बात-चीत कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

ये भी पढ़ें... काटा रेखा का गला: दिग्गज महिला नेता की सरेआम हत्या, समर्थकों में भारी आक्रोश

महिला और बच्चों का कुछ पता नहीं चला

सामने आई जानकारी के अनुसार, मुंबई के ठाणे जिले से एक महिला लगभग डेढ़ महीने से लापता थी। इस मामले में महिला की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। पुलिस के काफी ढूंढने पर महिला और बच्चों का कुछ पता नहीं चला।

फिर जब एक दिन महिला का देवर सुबह जंगल में पेड़ काटने गया था, उस समय उसे महिला और बच्चों के शव पेड़ पर लटके नजर आए। इसके बाद मौत की खबर सुन पति हक्का-बक्का रह गया और उसने आत्महत्या की कोशिश की।

crime scene फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...रायबरेली: अपराधियों के हौसले बुलंद, दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

लोगों ने उसकी जान बचा ली

जिसके बाद पूरी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। खेत में पहुंचकर पुलिस ने चारों का शव उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, महिला और बच्चों की मौत की खबर सुनकर पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की, हालाकिं समय रहते लोगों ने उसकी जान बचा ली। फिलहाल उसे भिंडवी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें...प्रदेश में हत्या की वारदात कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है- मायावती

Newstrack

Newstrack

Next Story