×

काटा रेखा का गला: दिग्गज महिला नेता की सरेआम हत्या, समर्थकों में भारी आक्रोश

बता दें कि यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल अहमदनगर की जानी मानी प्रभावशाली महिला नेता थी। वह कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद किया करती थीं। वह एनसीपी में भी सक्रिय थीं। रेखा की हत्या की खबर सुनकर पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

Newstrack
Published on: 1 Dec 2020 9:08 AM GMT
काटा रेखा का गला: दिग्गज महिला नेता की सरेआम हत्या, समर्थकों में भारी आक्रोश
X
काटा रेखा का गला: दिग्गज महिला नेता की सरेआम हत्या, समर्थकों में भारी आक्रोश

पूणे: राजनीतिक दलों के साथ काम करने वाली यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल की दो अज्ञात बाइक सवारों ने गला काट कर हत्या कर दी। बता दें कि मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर का है, जहां उनकी कार ने एक बाइक सवार को ओवरटेक किया। ओवर टेक करने के कारण बाइक सवारों ने रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बीते सोमवार की है।

आखिर क्यों रेखा पर हुआ हमला

मामला मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बीते सोमवार सुबह करीब 8.20 पर हुई, जब यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल अपनी मां, बेटे और एक दोस्त के साथ पुणे से अमहदनगर जा रही थीं। उनकी कार ने पारनेर के जटेगांव घाट पर एक बाइट को ओवरटेक कर दिया था, बाइक सवारों ने आगे जाकर सड़क के बीच में अपना बाइक खड़ा कर दिया। अचानक बाइक खड़ा होने के कारण रेखा ने कार को रोक दिया। इसके बाद रेखा और बाइक सवार के बीच जमकर बहस हुई।

यह भी पढ़ें: किसानों के समर्थन में उतरा दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन, कर डाला ये बड़ा एलान

रेखा के परिवार ने दोनों पक्षों को बहस करने से रोका

कार में बैठें रेखा के परिवार ने दोनों को बहस करने से रोका, लेकिन बहस जारी रही। उन्होंने बताया कि बहस के दौरान बाइक सवारों ने चाकू निकाला और रेखा के गले पर वार दिया, जिसके बाद वह गिर गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेखा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत रास्ते में ही हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवारों वहां से रफूचक्कर हो गए।

rekha jare

रेखा थी प्रभावशाली महिला नेता

बता दें कि यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल अहमदनगर की जानी मानी प्रभावशाली महिला नेता थी। वह कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद किया करती थीं। वह एनसीपी में भी सक्रिय थीं। रेखा की हत्या की खबर सुनकर पूरे जिले में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने इस घटना को रोड-रेज के तहत जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: देशविरोधी बताने पर बौखलाईं शेहला राशिद, पिता पर लगाए ये गंभीर आरोप

पुलिस ने दी जानकारी

बरहाल, पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई हैं। दोनों ही टीमें उन हत्यारों को ढूंढने में जुट गई हैं। वहीं हाइवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह हमला प्री-प्लान भी हो सकता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story