×

ये 5 ऐसे राज्य जहां मुस्लिम ही मुस्लिम: पहला ही नाम जान चौंक जाएंगे आप

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किये जा रहे हैं। इस कानून के खिलाफ जो लोग है उनको ये तक नहीं पता होगा कि आखिर भारत देश में कितने प्रतिशत मुस्लिम आबादी है।

Shivakant Shukla
Published on: 18 Jan 2020 12:44 PM GMT
ये 5 ऐसे राज्य जहां मुस्लिम ही मुस्लिम: पहला ही नाम जान चौंक जाएंगे आप
X

नई दिल्ली: भारत एक सेक्युलर देश है,यहाँ पर कानून की नज़र में सभी धर्म समान है,फिर भी आज कल देश में हर बात पर हिन्दू—मुस्लिम होता रहता है। कभी कभी तो राजनेताओं के ऐसे भी बयान सुनने को मिलते हैं कि अगर भारत में मुस्लिम रहेंगे तो भारत को खतरा हो सकता है। हमारे देश में हिन्दू—मुस्लिम को लेकर अक्सर विवाद भी देखने को मिलता है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किये जा रहे हैं। इस कानून के खिलाफ जो लोग है उनको ये तक नहीं पता होगा कि आखिर भारत देश में कितने प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे भारत के उन पांच राज्यों के बारे में जहां पर मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है, तो आइए आपको बताते हैं भारत के 5 ऐसे राज्य जहाँ सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं..

ये भी पढ़ें—लड़कियों की शर्ट में जेब क्यों नहीं होती? जानें ऐसे ही कई सवालों के जवाब

(1)लक्षद्वीप

भारत का सबसे छोटा संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप एक द्वीपसमूह है जिसमें 32 द्वीपों के क्षेत्र में 36 द्वीप हैं।

यहां की 96% आबादी मुस्लिम है यहां पर ज्यादातर लोग मछली का व्यापार करते हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां की 93% जनता पढ़ी लिखी है।

(2)जम्मू कश्मीर

इस देश में लगभग 68% मुस्लिम आबादी रहती है वहीं यदि सिर्फ कश्मीर की बात करें तो 85% आबादी मुस्लिम है। हाल ही में केंद्र सरकार ने भारत से 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर राज्य को तीन भागों में बांट दिया था। बता दे कि जम्मू ,कश्मीर और लद्दाख तीनों को यूनियन टेरिटरी भी घोषित कर दिया।

(3)असम

असम राज्य में मुसलमानों की संख्या भी काफी बढ़ चुकी है आज असम राज्य में लगभग 34% मुस्लिम आबादी रहती है इतिहास की मानें तो असम में बहुत सारे बंगाली मुसलमान आए जो वहीं पर बस गए। असम पूर्वोत्तइर भारत का प्रहरी और पूर्वोत्तर राज्यों का प्रवेशद्वार है।

ये भी पढ़ें—अब लिपस्टिक और पर्स चलाएगी गोली, तो सैंडिल देगी पुलिस को सूचना

यह भूटान और बंगलादेश से लगी भारत की अंतर्राष्ट्री य सीमाओं के समीप है। असम के उत्तऔर में भूटान और अरूणाचल प्रदेश, पूर्व में मणिपुर तथा नागालैंड और दक्षिण में मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा हैं। असम अपनी वन संपदा तथा जीव-जंतुओं और वनस्पणतियों के लिए प्रसिद्ध है, जोकि कुल वन क्षेत्र के 26.22 प्रतिशत हैं।

(4)पश्चिम बंगाल

Dalits

बता दें कि जब बंगाल के दो हिस्से हुए थे,एक हिस्सा भारत में आया और दूसरा हिस्सा पाकिस्तान में गया जिसे लोग आज बांग्लादेश के नाम से जानते हैं यहां रहने वाले कई मुसलमानों ने अपने पुरखों की जमीन को छोड़कर जाने से इनकार कर दिया था जिसके कारण आज बंगाल में मुस्लिमों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है आज पश्चिम बंगाल में लगभग 27% मुस्लिम आबादी रहती है।

(5)केरल

केरल भारत के दक्षिण पश्चिम कोने का एक राज्य है। इस राज्य को “गॅाड्स ओन कंट्री“ भी कहा जाता है। इस राज्य में मुस्लिम जनसंख्या 26% से भी ज्यादा है इतिहास की मानें तो अरब देश से इस्लाम धर्म सबसे पहले केरल राज्य कि मालाबार क्षेत्र में आया था जिसके बाद सूफी संतों के द्वारा यह पूरे राज्य में और अन्य राज्यों में भी फैला और केरल राज्य में ही भारत का पहला मस्जिद भी बनाया गया था जो आज भी मौजूद है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story