×

मिडिल क्लास फैमिली का लड़का ऐसे बना महान गणितज्ञ, जानिए रामानुजन के बारे में

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने कभी अपनी असफलता को खुद पर हाबी नहीं होने दिया। उन्होंने अपने लगातार प्रयास से खुद को एक महान गणितज्ञ विद्वानों की सूची में शामिल किया है। 

Shreya
Published on: 21 Dec 2020 5:43 AM GMT
मिडिल क्लास फैमिली का लड़का ऐसे बना महान गणितज्ञ, जानिए रामानुजन के बारे में
X
मिडिल क्लास फैमिली का लड़का ऐसे बना महान गणितज्ञ, जानिए रामानुजन के बारे में

अंशुमन भगत

नई दिल्ली: भारत एक ऐसा देश है जो अपनी संस्कृति के साथ-साथ कई महान पुरुषों के लिए भी जाना जाता है। भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। जहां कई महान विद्वानों का जन्म हुआ है भारत को एक सूत्र में बांधने में इन महान लोगों ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है, जिसके तत्पश्चात आज भारत को महान देशों में गिना जाता है। इन महान व्यक्तियों के कारण ही भारत को विश्व गुरु की संज्ञा की प्राप्त हुई है।

एक ऐसा गणितज्ञ जिसने भारत का नाम पहुंचाया शिखर पर

अगर इतिहास के पन्नों में देखा जाए तो भारत के कई ऐसे महान व्यक्तियों का नाम देखने को मिल जाएगा, जिनके किये गये कार्यों के कारण ही आज भारत को पूरे विश्व भर में गौरवान्वित किया जाता है। आज हम ऐसे ही एक महान गणितज्ञ के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने देश का नाम शिखर पर पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में बंट रही ड्रग्स: नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, हुआ बड़ी साजिश का खुलासा

ramanujan mathmetics (फोटो- सोशल मीडिया)

जानिए श्रीनिवास रामानुजन के बारे में

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन, जिनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के कुम्भकाणम में हुआ था। रामानुजन जब अंग्रेज़ी विषय में फेल हुए तो उन्होंने स्कूल छोड़ दिया किंतु गणित के विषय में रुचि होने की वजह से उन्होंने आगे चलकर गणित की शिक्षा ली और दुनिया भर में आज उन्होंने एक महान गणितज्ञ के रूप में जाना जाता है उन्होंने गणित की 120 से भी अधिक थ्योरम्स दिया, जिनके लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से उन्हें निमंत्रण मिला था इसके अलावा उन्होंने एनालिटिकल थ्योरी ऑफ़ नंबर्स, एलिप्टिकल फंक्शन और इनफाइनाइट सिरिज़ पर काफ़ी काम किया था।

हालंकि भारत में सबसे पहला गणितज्ञ आर्यभट को माना जाता है किन्तु इसके साथ ही कई गणितज्ञों के नाम भी आते हैं जिनमे महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी का नाम भी शामिल किया जाता है और कुछ महान गणितज्ञ जैसे: शकुंतला देवी, सी आर राव तथा सी एस शेषाद्री के नाम भी आते है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी: भारत में जनवरी से लगेगा टीका, सरकार ने किया ये ऐलान

Srinivasa Ramanujan mathematics (फोटो- सोशल मीडिया)

मध्य वर्गीय परिवार से रखते थे ताल्लुक

जैसा की हम सभी जानते हैं कि जीवन में अगर कुछ बेहतर करना हो तो उसके लिए कठिन परिस्थितियों से गुजरना ही पड़ता है ठीक वैसे ही महान व्यक्तियों के साथ भी ज्यादातर ऐसा ही देखने को मिलता है। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन भी एक मध्य वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे उनका जीवन भी अन्य सामान्य लोगों के जैसा ही था। वह काफी नम्र स्वभाव और सादासरल जीवन जीने वाले व्यक्ति थे।

युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत

उनके साथ कई बार ऐसा हुआ है कि वह अपने असफलता से निराश होकर परेशान हो जाते, किन्तु उन्होंने कभी भी असफलता को खुद पर हाबी नहीं होने दिया। और उन्होंने अपने लगातार प्रयास से खुद को एक महान गणितज्ञ विद्वानों की सूची में शामिल किया है जो आज के समय के लोगो तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत है।

आज के दौर में भारत के प्रत्येक युवाओं को ऐसे महान व्यक्ति के बारे में जानना चाहिए, ताकि उन्हें भी उनसे शिक्षा कि प्रेरणा मिल सके और उनके बताये गए मार्ग का अनुकरण कर सकें। हमें गर्व है कि हम उस महान भारत देश के नागरिक हैं जहां की भूमि पर कई महान लोगों और कलाओं का जन्म हुआ है।

यह भी पढ़ें: Mathematics Day: गणित के अलावा सारे विषय में फेल हो जाते थे रामानुजन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story