×

RLD Taunt on BJP: महंगाई रोकने में कामयाब नहीं भाजपा - अनिल दुबे

RLD Taunt on BJP: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भाजपा सरकार को महंगाई रोक पाने में पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

Newstrack
Published on: 3 Aug 2023 12:06 PM GMT
RLD Taunt on BJP: महंगाई रोकने में कामयाब नहीं भाजपा - अनिल दुबे
X
BJP Not been able to stop inflation, Anil Dubey RLD

RLD Taunt onBJP: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भाजपा सरकार को महंगाई रोक पाने में पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के कारण गरीब परिवार हरी सब्जी नहीं खा पा रहे हैं। बच्चे कुपोषण से बीमार हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में महंगाई ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड कर रख दी है। उन्होंने सरकार से रोजमर्रा की चीजों और खाद्य पदार्थों के दाम कम करने की मांग की है।

आज लखनऊ में जारी बयान में श्री दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने में पूरी तरह से असफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जनता भाजपा से पूरी तरह से नाराज है, जनता की समस्याओं किसानों, नौजवानों के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पूरे देश को दंगे और हिंसा की आग में झोंक रही है और लोगों को आपस में लड़ाने में अपना राजनैतिक हित तलाश रही है।

श्री दुबे ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की दोनों सरकारे हर मोर्चे पर विफल हैं । इनको आम जनमानस के दुख दर्द विकास और रोजगार से कोई वास्ता नहीं है। यह सत्ता में बने रहने के लिए कोई भी हथकण्डा अपना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य हिंसा और दंगों की आग मे जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश की गयी । सरकार दंगाइयों को शह देने का काम कर रही है । साथ ही जो अधिकारी कानून व्यवस्था बनाने का काम करते हैं , उन्हें दंडित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हरियाणा वासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने और जनता से किसी भी राजनैतिक साज़िश व अफवाहों से सजग और सतर्क रहते हुए आपसी भाईचारा बनाने की अपील करता है।

Newstrack

Newstrack

Next Story