×

देश में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 1,900 लोगों की मौत

मानसून और बारिश ने पूरे देश में तबाही मचाई है। इस साल मानसून के दौरान बारिश और बाढ़ से करीब 1,900 लोगों की मौत हुई तथा अन्य 46 लोग लापता हैं। शुक्रवार को यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने दी।

Dharmendra kumar
Published on: 10 July 2023 10:49 AM GMT
देश में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 1,900 लोगों की मौत
X

नई दिल्ली: मानसून और बारिश ने पूरे देश में तबाही मचाई है। इस साल मानसून के दौरान बारिश और बाढ़ से करीब 1,900 लोगों की मौत हुई तथा अन्य 46 लोग लापता हैं। शुक्रवार को यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों के मुताबिक 22 राज्यों में लगभग 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 382 लोगों की मौत हुई, तो वहीं दूसरे स्थान पर रहे पश्चिम बंगाल में 227 लोगों की मौतें हुई हैं।

यह भी पढ़ें...EXCLUSIVE: पाक सेना की खतरनाक साजिश, यहां तैयार कर रहा मानवबम

देश में करीब 357 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों को प्रभावित किया। अधिकारियों ने कहा कि 738 लोग घायल हुए हैं और करीब 20 हजार मवेशियों की भी इस दौरान मौत हो गई।

उनके मुताबिक 1.09 लाख घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, 2.05 लाख मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है और 14.14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 1,874 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि आधिकारिक रूप से 30 सितंबर को मानसून समाप्त हो गया, हालांकि इसके बावजूद देश के कई इलाकों में मानसून सक्रिय है। इसने बताया कि 1994 के बाद पहली बार इन चार महीनों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें...रवींद्र जडेजा ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले स्पिन गेंदबाज

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए और 382 लोगों की मौत हो गई। 369 लोग घायल हुए तथा 7.19 लाख लोगों को 305 राहत शिविरों में स्थानांतरित करना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि मानसूनी बारिश और बाढ़ से पश्चिम बंगाल के भी 22 जिले प्रभावित हुए और 227 लोगों की मौत हो गई और 37 लोग घायल हुए। इसके साथ ही चार लोगों के लापता होने की खबर है। 43,433 लोगों को 280 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक बिहार में अब भी बाढ़ जैसे हालात हैं। 161 लोगों की बाढ़ से मौत हो चुकी है और 27 जिलों में बाढ़ की वजह से 1.26 लाख लोगों को 235 राहत शिविर में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान पर गोलीबारी! वायु सेना ने जारी किया बालाकोट स्ट्राइक वीडियो

मध्य प्रदेश के 38 जिलों को बाढ़ का सामना करना पड़ा जिनमें 182 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 38 लापता हैं। 32,996 लोगों को 98 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया।

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 13 जिलों में 181 लोगों की मौत हुई और 72 लोग लापता हैं। 2,227 राहत शिविरों में करीब 4.46 लाख लोग रहे।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान हो जाएगा तबाह! भारत ने सीमा पर तैनात किया ये मिसाइल्स

बारिश के मौसम के दौरान गुजरात के 22 जिलों में बाढ़ आई और इनमें 169 लोगों की मौत हो गई। 17 घायल हुए और बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए 102 राहत शिविरों में 17,783 लोगों ने आश्रय लिया।

कर्नाटक में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 106 लोगों की जान चली गई, तो वहीं 14 लोग लापता हो गए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story