×

नेपाली किशोरी ने 126 घंटे लगातार नृत्य करके बनाया विश्व रिकार्ड

यहां नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 18 वर्षीय किशोरी बंदना नेपाल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया।

Shivakant Shukla
Published on: 4 May 2019 5:01 PM GMT
नेपाली किशोरी ने 126 घंटे लगातार नृत्य करके बनाया विश्व रिकार्ड
X

काठमांडू: नेपाली किशोरी ने ‘किसी व्यक्ति द्वारा लंबे समय तक’ नृत्य का गिनीज विश्व रिकार्ड अपने नाम पर दर्ज करने के लिए 126 घंटे तक लगातार नृत्य किया। यह उपलब्धि पहले एक भारतीय के नाम पर थी।

ये भी पढ़ें— सुनंदा पुष्कर Murder Case: स्वामी की याचिका पर 13 मई को आदेश सुना सकती है अदालत

यहां नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 18 वर्षीय किशोरी बंदना नेपाल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया।

पूर्वी नेपाल में धनकुटा जिले की निवासी बंदना ने पीटीआई को बताया कि उन्हें शुक्रवार को गिनीज रिकार्ड्स से आधिकारिक पुष्टि प्राप्त हुई है। बंदना ने के. हेमलता द्वारा बनाये गये रिकार्ड को तोड़ा। हेमलता ने 123 घंटे 15 मिनट लगातार नृत्य किया था।

ये भी पढ़ें— सपा का ये नेता वोटरों को बांट रहा था रूपये, तभी पहंचे BJP के कार्यकर्ता, आगे हुआ ये

(भाषा)

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story