×

खुशखबरी: गिरा पेट्रोल-डीजल का दाम, तुरंत यहां चेक करें नई रेट लिस्ट

देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर एक अच्छी खुशखबरी आ रही है। खुशखबरी थोड़ी लेट से मिली लेकिन दाम से परेशान आम आदमी के लिए आज अच्छा दिन है।

Roshni Khan
Published on: 3 July 2023 11:43 AM GMT
खुशखबरी: गिरा पेट्रोल-डीजल का दाम, तुरंत यहां चेक करें नई रेट लिस्ट
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर एक अच्छी खुशखबरी आ रही है। खुशखबरी थोड़ी लेट से मिली लेकिन दाम से परेशान आम आदमी के लिए आज अच्छा दिन है। 8 सितंबर के बाद आज यानी 3 अक्टूबर पेट्रोल-डीजल के दाम में इतनी भारी कमी आई है। आज पेट्रोल 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

ये भी देखें:स्पेडेक्स मिशन! ISRO अब अंतरिक्ष में करेगा ऐसा काम, जो अब तक नहीं हुआ

इंडियन ऑयल के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 74.51 रुपए, 80.11 रुपए, 77.14 रुपए और 77.40 रुपए प्रति लीटर का भाव है। वहीं डीजल क्रमश: 67.43 रुपए, 70.69 रुपए, 69.79 रुपए और 71.24 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

ऐसे पता करें अपने शहर का दाम

रोजाना आप अपने शहर के दाम ऐसे चेक कर सकते हैं दाम। SMS के जरिए कस्टमर किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर SMS भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्याम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 9224992249 को भेज सकते हैं। BPCL ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा। HPCL ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

ये भी देखें:मां का ये रुप मुर्ख को भी बनाता है ज्ञानी, आज करें मां स्कंदमाता की साधना

सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं। नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story