×

बर्ड फ्लू से भयानक तबाही: बंद हुई चिकन-अंडे की दुकानें, घोषित राजकीय आपदा

देश के तमाम राज्यों में तबाही का नया रूप बर्ड फ्लू बेहद गंभीर रूप लेता जा रहा है। जिसके चलते केरल में राजकीय आपदा तक घोषित कर दी गई है। कई राज्यों राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी बर्ड फ्लू से आफत मची हुई है।

Vidushi Mishra
Published on: 5 Jan 2021 10:18 AM GMT
बर्ड फ्लू से भयानक तबाही: बंद हुई चिकन-अंडे की दुकानें, घोषित राजकीय आपदा
X
ताजा जानकारी के लाखों पक्षियों की हत्याः महाराष्ट्र सरकार का आदेश, बर्ड फ्लू रोकने की बड़ी तैयारी

नई दिल्ली। एक तरफ महामारी के बढ़ते कहर से देशवासियों को कुछ सुकून मिला ही था, कि अब एक नई आफत ने दस्तक दे दी है। देश के तमाम राज्यों में तबाही का नया रूप बर्ड फ्लू बेहद गंभीर रूप लेता जा रहा है। जिसके चलते केरल में राजकीय आपदा तक घोषित कर दी गई है। कई राज्यों राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी बर्ड फ्लू से आफत मची हुई है। लोगों में अब खौफ दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। इन विपरीत हालातों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कड़ा फैसला लेते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें... बर्ड फ्लू से हड़कंप: यहां 1800 की मौत, कई राज्यों में हाई अलर्ट, धारा-144 लागू

हालात बहुत बुरे

ऐसे में मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पॉन्ग डैम की झील में हजारों की संख्या में मारे गए प्रवासी पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से यहां हालात बहुत बुरे हो गए हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन पक्षियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू ही है।

Bird Flu in India (फोटो: सोशल मीडिया)

लेकिन मारे गए प्रवासी पक्षियों के सैम्पल भोपाल की लैब में भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू का पता लगने पर प्रशासन ने डैम के पास मांस व अंडा बेचने पर मनाही लगा दी गई है।

बता दें, 25 दिसंबर को देश में पहली बार झालावाड़ में कौओं के मरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 27 दिसंबर को मरने के कारणों को जांचने के लिए भोपाल लैब में सैम्पल भेजे गए थे। फिर जांच में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई थी।

Bird flu (फोटो: सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें...कटक में बर्ड फ्लू का प्रकोप, बत्तख प्रजनन केंद्र से लिए गए नमूने में एवियन इन्फ्लूएंजा

लगातार कौओं के मरने की सूचनाएं

bird flu (फोटो: सोशल मीडिया)

अब तब से ही प्रदेश में लगातार कौओं के मरने की सूचनाएं मिल रही हैं। इस मामले को लेकर पशुपालन निदेशालय में विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा और सचिव आरुषि मलिक ने अधिकारियों की बैठक ली ओर बर्ड फ्लू रोकने के तमाम इंतजाम करते हुए रोकने के निर्देश दिए।

तबाही का नया रूप लेते हुए बर्ड फ्लू उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तो तेजी से बढ़ ही रहा है वहीं दक्षिण में भी इस घातक फ्लू ने दस्तक दे दी है। केरल के अलाप्पुझा और कोट्टायम जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। लेकिन बर्ड फ्लू के केस आने पर प्रशासन अलर्ट हो गया है, कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और दोनों ही जिलों में QRT क्विक रिएक्शन टीमों की तैनाती कर दी गई है। यहां अब तक करीब 1700 बत्तखों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...भारत में हाई अलर्ट: देश पर नए संकट का खौफ, लाखों मुर्गियों की मौत से बढ़ा खतरा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story