×

गाड़ी वालों को झटका! लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि कीमत बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज शुक्रवार सुबह अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार से घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में तेजी दर्ज की गई है।

Roshni Khan
Published on: 21 April 2023 6:40 PM GMT (Updated on: 21 April 2023 8:23 PM GMT)
गाड़ी वालों को झटका! लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि कीमत बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज शुक्रवार सुबह अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार से घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में तेजी दर्ज की गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे और डीजल में 9 पैसे प्रति लीटर की तेजी दर्ज की गई।

ये भी देखें:अलर्ट हो जाएं: बैंकों के मर्जर के बाद आई ये बड़ी खबर, बंद रहेंगे ये बैंक

इंडियन ऑयल के अनुसार शुक्रवार को ग्राहकों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 71.89 रुपए, 77.57 रुपए, 74.62 रुपए और 74.70 रुपए प्रति लीटर के पर मिल रहा है। चारों महानगरों में डीजल के लिए क्रमश: 65.28 रुपए, 68.46 रुपए, 67.69 रुपए और 68.99 रुपए प्रति लीटर का लेना पड़ रहा है।

कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं

हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से उपयुक्त हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

ये भी देखें:‘लैंडर विक्रम’ पर अब आई ये जानकारी, इन तीन बड़े कारणों से बिगड़ी लैंडिंग!

ऐसे चेक करें अपने शहर का नया रेट

आप SMS के ज़रिए अपने शहर के दाम को रोजाना चेक कर सकते हैं। SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्योम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 9224992249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story