×

अभी-अभी इस महिला आतंकी को लिया गया हिरासत में, लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन

तानिया को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था। वह कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी है। तानिया परवीन को एनआइए ने शुक्रवार को अपनी हिरासत में लिया।

Aditya Mishra
Published on: 13 Jun 2020 7:09 AM GMT
अभी-अभी इस महिला आतंकी को लिया गया हिरासत में, लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन
X

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर कोलकाता से आ रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खतरनाक आतंकी तानिया प्रवीण को कोलकाता में हिरासत में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआईए ने बताया कि वह पाकिस्तान के व्हाट्सएप नंबर का उपयोग करने में भी शामिल है और पाक के कई व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा है।

तानिया को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था। वह कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी है। तानिया परवीन को एनआइए ने शुक्रवार को अपनी हिरासत में लिया। तानिया को एसटीएफ ने इसी साल 18 मार्च को गिरफ्तार किया था।

डॉक्टर सुसाइड केस: AAP विधायक प्रकाश जारवाल पर कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

शुरूआती जांच में पता चला कि वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए नए युवाओं को जोड़ने से लेकर अपने जाल में सेना व सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को फंसाकर हनीट्रैप के जरिए तथ्य जुटाकर आतंकी संगठन को भेजती थी।

सूत्रों के मुताबिक, तानिया के कब्जे से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई सामग्री मिले थे। शुक्रवार को मामले पर सुनवाई बाद कोर्ट ने तानिया को एनआइए की हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक तानिया से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी काफी जानकारी मिल सकती है जिसका खुलासा उसने अबतक नहीं किया है।

बता दें कि तानिया सेना से जुड़ी सीक्रेट जानकारी भी आतंकी संगठनों को भेजने का काम करती थी। तलाशी में उसके पास से सेना से जुड़ी गुप्त जानकारी संबंधी कई अभिलेख भी मिले हैं। उसे दमदम सेंट्रल जेल में विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया था। एनआइए ने बैंकशाल कोर्ट स्थित एनआइए अदालत में तानिया के रिमांड को लेकर आवेदन किया।

आतंकी टिड्डियों की टोली: किया अब इस शहर पर हमला, लोगों के बीच दहशत

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story