×

निर्भया के दोषियों की फांसी की आ गयी नई डेट, इस दिन मिलेगी सजा

निर्भया कांड के चारों दोषियों की फांसी को लेकर नई तारीख सामने आई है। अब 1 फरवरी 2020 को सुबह 6 बजे चारों को फांसी की सजा दी जाएगी।

Shivani Awasthi
Published on: 17 Jan 2020 11:32 AM GMT
निर्भया के दोषियों की फांसी की आ गयी नई डेट, इस दिन मिलेगी सजा
X

दिल्ली: निर्भया कांड (Nirbhaya case) के चारों दोषियों की फांसी को लेकर नई तारीख सामने आई है। अब 1 फरवरी 2020 को सुबह 6 बजे चारों को फांसी की सजा दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले 22 जनवरी को चारों को फांसी देने का आदेश हुआ था लेकिन आरोपियों ने दया याचिका दायर की थी, जिसके बाद डेथ वारंट की तारीख बढ़ा दी गयी थी।

1 फ़रवरी 2020 को निर्भया के दोषियों को फाँसी होगी:

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की याचिका पर सुनवाई करने के बाद नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। अब उन्हें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल से भिड़ेंगी निर्भया की मां! दिल्ली चुनाव में होगा महा मुकाबला

नया डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि हमें सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है। हमारा सिस्टम ही ऐसा बना है कि हमें तारीख पर तारीख मिल रही है। जो दोषी चाहते हैं वहीं उन्हें मिल रहा है। दोषियों का अधिकार है लेकिन हमारा कुछ भी अधिकार नहीं है।

दोषियों की दया याचिका हो चुकी खारिज :

दरअसल, दिल्ली की पटियाला हाईकोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट पर फैसला दिया था। जिसके तहत उन्हें 22 जनवरी को फांसी दी जानी है। इस फैसले के बाद चार दोषियों में से एक मुकेश ने राष्ट्रपति के नाम दया याचिका गृह मंत्रालय के जरिये भेजी। राष्ट्रपति तक मुकेश की दया याचिका पहुंच गयी, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था। वहीं इसी के चलते उनकी फांसी भी टल गयी थी।

ये भी पढ़ें: पाक चोरी-चोरी कर रहा ये खतरनाक काम, अमेरिका ने पकड़ा, दुनिया में मचा हड़कंप

फांसी टालने के लिए अपना रहे अलग अलग हथकंडे:

वहीं इससे पहले दो दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका भी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इतना ही नहीं फांसी टालने के लिए बीते बुधवार एक दोषी ने जेल में खुदकुशी का प्रयास भी किया था।

दरअसल, किसी भी दोषी को फांसी देने से पहले कई बातों का ख्याल रखा जाता है। जैसे वो एकदम स्वास्थ्य होना चाहिए। उस पर किसी भी तरह का कोई केस बाकी नहीं रहना चाहिए। शायद यह ही वजह है अपने ऊपर केस दर्ज कराने के लिए विनय ने सुसाइड की कोशिश की। जिससे आत्महत्या की कोशिश का मामला उस पर दर्ज हो जाए।

ये भी पढ़ें: दिग्गज नेता की पत्नी मालामाल: लेकिन साहब के पास नहीं है एक भी कार

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story