×

निर्भया केस: कैसे गुजरी दोषियों की आखिरी रात, क्या थी अंतिम इच्छा....

निर्भया के चारों दोषियो को आज शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई।  7 साल के लंबे इंतजार के बाद आज न्याय की जीत हुई। निर्भया की मां ने न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खाईं। सारा देश सड़कों पर उतरा, अनशन किया, लाठी खाई। ये सारे देश की जीत है। अब हमें देश में एक कठोर सिस्टम बनाना है।

suman
Published on: 20 March 2020 2:23 AM GMT
निर्भया केस: कैसे गुजरी दोषियों की आखिरी रात, क्या थी अंतिम इच्छा....
X

नई दिल्ली: निर्भया के चारों दोषियो को आज शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद आज न्याय की जीत हुई। निर्भया की मां ने न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खाईं। सारा देश सड़कों पर उतरा, अनशन किया, लाठी खाई। ये सारे देश की जीत है। अब हमें देश में एक कठोर सिस्टम बनाना है।

यह पढ़ें..निर्भया को मिला इंसाफ,तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को आज सुबह दी गई फांसी

चारों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जहां मेडिकल अफसर ने चारों दोषियों पवन, अभय, मुकेश और विनय को मृत घोषित कर दिया है। चारों शवों का दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इस बीच तिहाड़ प्रशासन ने चारों दोषियों के परिवारवालों से शव लेने के लिए कहा है। हालांकि, अभी तक चारों गुनहगारों के परिवार की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है। ऐसे में अब चारों लाशों का अंतिम संस्कार तिहाड़ प्रशासन ही करा सकता है। जिस जेल नंबर तीन में चारों को फांसी दी गई है, वहीं चारों का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

कैसी गुजरी रात

फांसी से पहले चारों दोषियों में से सिर्फ मुकेश और विनय ने ही रात का खाना खाया, लेकिन पवन और अक्षय ने खाना नहीं खाया। दोषियों के वकील एपी सिंह ने आरोप भले ही लगाया कि दोषियों को परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा है, लेकिन दोषी मुकेश के परिवार ने फांसी से कुछ देर पहले आखिरी मुलाकात की।उधर सभी दोषियों ने बेचैनी में आखिरी वक्त गुजारी पूरी रात सभी दोषी सो नहीं पाए। दोषियों से नाश्ते के लिए भी पूछा गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। चारों दोषियों को तिहाड़ की जेल नंबर 3 में रखा गया। इनमें एक दोषी वार्ड नंबर 1 में, दूसरा दोषी वार्ड नंबर 7 की सेल में और बाकी दो दोषी नंबर 8 सेल में रखा गया था। इन सेल के रास्ते सीधे फांसी वाली जगह तक जुड़ते हैं।

यह पढ़ें...फांसी पर सस्पेंस: आरोपी ने फिर दायर की कोर्ट में याचिका, थोड़ी देर में होगी सुनवाई

आखिरी इच्छा

डीजी तिहाड़ जेल के मुताबिक, फांसी से पहले निर्भया के चारों दोषियों में किसी ने कोई आखिरी इच्छा जाहिर नहीं की। निर्भया के चारों दोषियों ने कोई अंतिम इच्छा जाहिर नहीं की थी। तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि दोषियों की ओर से जेल में कमाए गए पैसे को उनके परिवारवालों को दिया जाएगा. इसके अलावा उनके कपड़े और सभी सामान भी परिवारवालों को दिए जाएंगे।

suman

suman

Next Story