×

दिल्ली चुनाव: रैली में नड्डा, नीतीश व शाह ने किया जनता को अगाह, उठाए कई सवाल...

दिल्ली चुनाव में सभी पार्टियां अपना पूरा जोर जीत के लिए लगा दी है। 8 फरवरी को वोटिंग है। इसलिए सभी राजनीतिक दलों की रैलियां जोर शोर से होने लगी है। केजरीवाल, नीतीश, नड्डा, शाह सभी जीत के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी दिल्ली चुनाव में जीत के लिए खून-पसीना बहा रही है।

suman
Published on: 2 Feb 2020 4:18 PM GMT
दिल्ली चुनाव: रैली में नड्डा, नीतीश व शाह ने किया जनता को अगाह, उठाए कई सवाल...
X

नईदिल्ली: दिल्ली चुनाव में सभी पार्टियां अपना पूरा जोर जीत के लिए लगा दी है। 8 फरवरी को वोटिंग है। इसलिए सभी राजनीतिक दलों की रैलियां जोर शोर से होने लगी है। केजरीवाल, नीतीश, नड्डा, शाह सभी जीत के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी दिल्ली चुनाव में जीत के लिए खून-पसीना बहा रही है। आज दिल्ली में जेपी नड्डा, नीतीश कुमार व अमित शाह की रैली हुई और सबने अपनी तरह से अपनी बाते रखी।

बिहार सीएम नीतीश कुमार

दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे बिहार के बहुत लोग यहां हैं हमने बस की सेवा शुरू की। हमने यहां की सरकार से अनुमति मांगी। अनुमति नहीं मिली। पटना से जो बस चलती है वो गाजियाबाद तक आती है, वहां से अन्य प्रकार से यहां तक आना पड़ता है।

जेपी नड्डा ने कहा

बीजेपी की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को दुनिया में स्थापित कर रहे हैं और देश की राजधानी दिल्ली की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम भी वही ही कर सकते हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार न होने के कारण भी प्रधानमंत्री ने दिल्ली की 1,731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने का काम किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि हमें दुख होता है ये जानकर कि 21 महानगरों में सबसे जहरीला पानी दिल्ली का है। दिल्ली में वायु प्रदूषण 600 से अधिक होता है और यहां के मुख्यमंत्री ऑड-ईवन चलवाते है।

यह पढ़ें...रंजीत मर्डरकेस: हत्या में शामिल आरोपियों की तस्वीर जारी, सूचना देने पर मिलेगा इनाम

बुराड़ी में जनसभा शाह और कुमार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के बुराड़ी में जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल पर तंज कसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को केवल प्रचार में रुचि और पिछले पांच वर्षों में उन्होंने अन्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जिन्हें चुना उन्होंने दिल्ली को चलाने के लिए कुछ नहीं किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में प्रीपेड बिजली शुरू किया था। अब पूरे देश में इसे लागू किया जाएगा। कोई अब बिजली का मिसयूज नहीं करेगा। कुछ लोग खुद अपनी तारीफ करते हैं, लेकिन कोई काम नहीं करते हैं। नीतीश ने कहा कि चीजें मुफ्त करने से क्या मिल जाता है? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को बधाई देता हूं।40 लाख लोगों को घर का हक दिया है। ये कोई मामूली बात नहीं है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार संगम विहार के बाद बुराड़ी में होने वाली जनसभा में पहुंच चुके हैं।

अमित शाह ने कहा कि झूठ का प्रोपेगेंडा करने में अगर आज हिटलर भी होते तो ये उनको जरूर पीछे छोड़ देते। शाह ने कहा, केजरीवाल ने कहा था कि 8 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, युवा आज भी नौकरी ढूंढ रहा है। अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया था, एक भी कर्मचारी को स्थाई नहीं किया.। केजरीवाल ने पूरी दिल्ली में फ्री Wi-Fi देने का वादा किया था, लेकिन वो भी वादा पूरा नहीं हुआ।

यह पढ़ें...हिंदू नेता रंजीत का काला सच! रेप के साथ लगे थे कई गंभीर आरोप, ऐसा है इतिहास

बुराड़ी मे जनसभा को संबोधित करत हुए अमित शाह ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से चुनाव लड़े और लड़ाये हैं, लेकिन मैंने दिल्ली सरकार जैसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं देखी। कई बार राज्य सरकारों के बीच विभिन्न विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है, लेकिन कहीं पर भी दिल्ली सरकार का पहला नंबर नहीं आया। लेकिन अगर झूठ बोलने की कहीं स्पर्धा हो जाये, तो उसमें केजरीवाल जी का पहला नंबर आएगा।

suman

suman

Next Story