×

भीषण हादसा: गैस सिलेंडर से लगी मकान में भयानक आग, झुलस गए कई लोग

नोएडा के सेक्टर 28 के नजदीक अट्टा गांव में एक मकान में सिलेंडर से गैस रिसने की वजह से आग लग गी। इस आग की चपेट में आने से 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिसके बाद सभी घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Newstrack
Published on: 18 March 2021 10:46 AM GMT
भीषण हादसा: गैस सिलेंडर से लगी मकान में भयानक आग, झुलस गए कई लोग
X
नोएडा में आज बृहस्पतिवार को भीषण हादसा हो गया। यहां के सेक्टर 28 के नजदीक अट्टा गांव में एक मकान में सिलेंडर से गैस रिसने की वजह से आग लगी।

नोएडा। नोएडा में आज बृहस्पतिवार को भीषण हादसा हो गया। यहां के सेक्टर 28 के नजदीक अट्टा गांव में एक मकान में सिलेंडर से गैस रिसने की वजह से आग लग गी। इस आग की चपेट में आने से 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिसके बाद सभी घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस हादसे से इलाके में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत लोग झुलसे लोगों को बचाने में लग गए।

ये भी पढ़ें... अमेरिका में भीषण तबाही: बवंडर से कांप उठे हजारों लोग, जारी हुई खतरे की चेतावनी

छह लोग लोग गंभीर रूप से झुलसे

मकान में फटे सिलेंडर के हादसे को लेकर थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सेक्टर-28 के एक मकान में मुकेश (27), नीति (5), अंतेश (14), धर्मेंद्र (35), जयवीर (23), तथा सुनीता (30) रहते हैं। यह परिवार चाट पकौड़ी का ठेला लगाता है।

आगे उन्होंने बताया कि गुरुवार को ये लोग खाना बना रहे थे, उसी समय सिलेंडर से गैस रिसने लगी और आग लग गई। इस घटना में एक महिला समेत छह लोग लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पांच लोगों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...जब तक मैं यहां हूं, खालिस्तानियों और पाकिस्तानियों को पंजाब की शांति भंग नहीं करने दूंगा- CM अमरिंदर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story