×

हड्डियाँ गल जाएँगी: तेज़ी से आ रही बर्फीली तबाही, सावधान इस भयानक ठंड से

राज्यों के तमाम इलाके सुबह 9 बजे तक कोहरे की चादर से ढके रहते हैं। पहाड़ों पर बर्फ गिरने की वजह से यहां मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। ऐसे में जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर इलाकों पर तापमान शून्य से भी नीचे गिर गया है।

Newstrack
Published on: 21 Dec 2020 5:46 AM GMT
हड्डियाँ गल जाएँगी: तेज़ी से आ रही बर्फीली तबाही, सावधान इस भयानक ठंड से
X
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मौसम की सबसे ठंड सुबह रही और यहां तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्यों के तमाम इलाके सुबह 9 बजे तक कोहरे की चादर से ढके रहते हैं। पहाड़ों पर बर्फ गिरने की वजह से यहां मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। ऐसे में जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर इलाकों पर तापमान शून्य से भी नीचे गिर गया है। राजधानी दिल्ली में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। अलाव से लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं। हाड़ कपा देने वाली ठंड में बहुत ध्यान देने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें... मौसम विभाग ने दिल्ली में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप

ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मौसम की सबसे ठंड सुबह रही और यहां तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस बारे में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।'

साथ ही मौसम विभाग के अनुसार, बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप जैसा का तैसा बना हुआ है। जिसके चलते अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

winter फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...तेज बारिश से भीगी दिल्ली: अब होगी कड़ाके वाली ठंड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

केलांग राज्य में सबसे ठंडा

कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान में रविवार को थोड़ा सुधार होता दिखाई दिया है, लेकिन घाटी में रात में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। दूसरी तरफ लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जहां तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इसी कड़ी में मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इस महीने के अंत तक केंद्र शासित प्रदेश में भारी बर्फबारी का अनुमान नहीं है जबकि कश्मीर के कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

ये भी पढ़ें...बारिश का अलर्ट जारी: अचानक मौसम बदलेगा करवट, IMD की चेतावनी जारी

Newstrack

Newstrack

Next Story