×

भयानक मौसम का अलर्ट: 26 जिलों में आएगी तबाही, लगातार गिरेगा तापमान

शीतलहर की वजह से ठंड ने महारूप धारण किया हुआ है। ऐसे में बिहार में भी लगातार तापमान गिरता ही जा रहा है। शीतलहर का सिलसिला अभी भी जारी है। जिसके चलते उत्तर भारत में पहाड़ों पर गिरती बर्फ की वजह से बिहार में मौसम विभाग ने एक साथ 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट(Orange Alert) जारी किया है।

Newstrack
Published on: 20 Dec 2020 8:40 AM GMT
भयानक मौसम का अलर्ट: 26 जिलों में आएगी तबाही, लगातार गिरेगा तापमान
X
मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य में ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। बढ़ते ठंड ने गरीबों की जहां मुश्किलें बढ़ा दी है।

पटना। पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तमाम हिस्सों में शीतलहर की वजह से ठंड ने महारूप धारण किया हुआ है। ऐसे में बिहार में भी लगातार तापमान गिरता ही जा रहा है। शीतलहर का सिलसिला अभी भी जारी है। जिसके चलते उत्तर भारत में पहाड़ों पर गिरती बर्फ की वजह से बिहार में मौसम विभाग ने एक साथ 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट(Orange Alert) जारी किया है। सामने आए आकड़ों के मुताबिक, शनिवार रात से राज्य के कई हिस्‍सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। वहीं गया में न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि पटना में इस साल का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें... मौसम विभाग ने दिल्ली में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना

ऐसे में जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी करते हुए नगर निगम और सभी अंचलाधिकारियों को गरीबों के लिए समुचित रैन बसेरा और अलाव का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। पटना में शनिवार रात से ही 48 जगहों पर अलाव जलने लगा है, जबकि रविवार को कई और नए जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। लेकिन राहत की बात ये है कि जहां ठंड और बर्फीली हवा से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, वहीं कोहरे से बीते 2 दिनों से राहत मिल रही है।

जिसके चलते मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य में ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। बढ़ते ठंड ने गरीबों की जहां मुश्किलें बढ़ा दी है। बुजुर्गों और बीमारों की बीमारी भी बढ़ने लगी है।

winter फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...बढ़ने वाली है ठंड: इस दिन से सर्द होगा मौसम, ठिठुरने को हो जाएंगे मजबूर

ठंड का कहर जारी

अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों की संख्‍या में 15 प्रतिशत का बढ़ोत्तरी हुई है। अभी ज्यादातर लोग शाम होते ही जहां घरों में दुबके नजर आते हैं। तो सुबह 10 बजे से पहले सड़कों पर ट्रैफिक का दवाब भी काफी कम रहता है।

इसके अलावा पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, प. चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 दिसम्बर की सुबह तक ठंड का कहर जारी रहेगा और आगे तापमान में अगर और भी गिरावट होती है तो रेड अलर्ट लागू हो सकता है।

ये भी पढ़ें...बारिश कपा देगी: इस दिन मौसम होगा भयानक, अलर्ट हुआ जारी

Newstrack

Newstrack

Next Story