×

बर्फबारी से कांपने लगे लोग, ठंड की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में हुई बारिश

सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।कही बारिश तो कहीं बर्फबारी होने से लोग ठंड से कांपने लगे है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। वहीं दिल्ली, जयपुर समेत कई जगहों पर बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई और ठंडी हवाएं चली जिससे लोग ठिठुरने लगे।

suman
Published on: 13 Dec 2019 4:46 AM GMT
बर्फबारी से कांपने लगे लोग, ठंड की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में हुई बारिश
X

नई दिल्ली : सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।कही बारिश तो कहीं बर्फबारी होने से लोग ठंड से कांपने लगे है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। वहीं दिल्ली, जयपुर समेत कई जगहों पर बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई और ठंडी हवाएं चली जिससे लोग ठिठुरने लगे। भारतीय मौसम विभाग में क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान के प्रमुख ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर में तेज ठंडी हवाओं और बिजली कड़कने के साथ लगभग दो घंटे बारिश हुई।उन्होंने कहा, “ 14-15 दिसंबर को शहर का तापमान गिरकर 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।” शहर का न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह पढ़ें....रायबरेली: भारी बारिश और ठंड की वजह से कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

बृहस्पतिवार शाम चार बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 429 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को मध्यम बर्फबारी हुई थी, वहीं श्रीनगर और जम्मू के मैदानी हिस्सों में बृहस्पतिवार दोपहर से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज चेतावनी’ जारी की गई है, जिसका मतलब है कि वहां मध्यम बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी हुई। विमानपत्तन प्राधिकरण ने बताया कि पिछले छह दिनों से घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान परिचालन पूरी तरह से ठप्प है।

यह पढ़ें...DU में नागरिकता संशोधन बिल की जलाई कॉपी, विधेयक वापस लेने की मांग की

उत्तराखंड में गुरुवार को इस सीजन का सर्वाधिक हिमपात हुआ जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। कई जिलों में शुक्रवार को सरकारी और निजी स्कूल बंद हैं। उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार रात से लगातार हिमपात हो रहा है जिससे केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर समेत अनेक इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है। हिमपात से खुश पर्यटक चमोली में स्थित प्रसिद्ध स्की रिजार्ट औली आ रहे हैं और स्कीइंग का मजा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा लेकिन कई स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। आठ डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बस्ती प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद सर्दी बढ़ी है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 7-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शिमला जिले के कुफ्री में अधिकतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है।

यह पढ़ें...पंजाब के सीएम का ऐलान- राज्य में CAB को लागू करने से किया साफ इनकार

राजस्थान के कई इलाको में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और गंगानगर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो राज्य में सबसे कम था। जयपुर,टोंक समेत राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है। चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

suman

suman

Next Story