×

Northern Railway: उत्तर रेलवे का बड़ा आंकड़ा मई-2023 में अर्जित किए इतने करोड़, जानकर हो जाएंगे हैरान

Northern Railway: मई महीने में उत्तर रेलवे ने रिकॉर्ड आय अर्जित की है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने बताया कि विभिन्न चुनौतियों के बावजूद, उत्तर रेलवे ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के मई माह के दौरान माल, यात्री, पार्सल और अन्य कोचिंग आय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है।

Anant Shukla
Published on: 3 Jun 2023 8:49 AM GMT
Northern Railway: उत्तर रेलवे का बड़ा आंकड़ा मई-2023 में अर्जित किए इतने करोड़, जानकर हो जाएंगे हैरान
X
Northern Railway Collections (Photo - Social Media)

Northern Railway: मई महीने में उत्तर रेलवे ने रिकॉर्ड आय अर्जित की है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने बताया कि विभिन्न चुनौतियों के बावजूद, उत्तर रेलवे ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के मई माह के दौरान माल, यात्री, पार्सल और अन्य कोचिंग आय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। मई-2023 के महीने में उत्तर रेलवे की मुख्‍य उपलब्धियों का विवरण-

माल गाड़ी

09.68 मिलियन टन की माल ढुलाई की। 2099 वैगनों (0.14 मीट्रिक टन) के लदान से 14.35 करोड़ रुपये की आय हुई, जोकि एक माह का अब तक का सर्वाधिक वैगन लदान है। यह मुख्य रूप से रेलवे के बीडीयू (बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स) द्वारा किए गए अच्छे प्रयासों के कारण संभव हुआ है। पिछले वर्ष मई-2022 के 11.58 एमटी के मुकाबले 0.95% के सुधार के साथ 11.69 एमटी की अनलोडिंग हासिल की। वहीं मई 2022 में 604 के मुकाबले 710 लंबी दूरी तय की, जो 17.55% की वृद्धि दर्शाता है।

यात्री आय

उत्तर रेलवे ने मई, 2023 के महीने में 987.38 करोड़ रुपए की आय अर्जित की, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के 883.87 करोड़ रूपए से 11.71% अधिक है। अन्य कोचिंग में 104.29 करोड़ रुपए, माल आय से 566.50 करोड़ रुपए और विविध आय से 41.37 करोड़ रुपए अर्जित किए ।

टिकट चेकिंग

उत्तर रेलवे पर मई, 2023 में चलाए गए एक माह विशेष टिकट जांच अभियान के परिणामस्वरूप 26 करोड़ रुपये आय के आंकड़े को पार किया गया, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि से 21% अधिक है।

विशेष रेलगाड़ी

मई, 2023 के दौरान, उत्तर रेलवे से 87 अतिरिक्त आरक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं, जिनसे 9.23 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा, कालका-शिमला सैक्‍शन पर अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के 31 फेरे संचालित किए गए।
165 अतिरिक्त डिब्‍बे जोड़कर अर्जित किए 1.24 करोड़ राजस्व
मई, 2023 के दौरान, उत्‍तर रेलवे की रेलगाड़ियों में 165 अतिरिक्त डिब्‍बे जोड़कर लगभग 1.24 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story