×

अब इस देश को पीछे छोड़ेगा भारत, कोरोना मामलों में बनता जा रहा सबसे संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 54 लाख को पार कर गई। इस वायरस से अब तक 3 लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 6654 ताजा मामले सामने आए जबकि 137 मौतें हुईं।

suman
Published on: 24 May 2020 3:53 AM GMT
अब इस देश को पीछे छोड़ेगा भारत, कोरोना मामलों में बनता जा रहा सबसे संक्रमित
X

नई दिल्ली : दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 54 लाख को पार कर गई। इस वायरस से अब तक 3 लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई , जबकि 22 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 6654 ताजा मामले सामने आए जबकि 137 मौतें हुईं। संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 30 हजार को पार कर गया। भारत में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यह पढ़ें...लद्दाख सीमा पर चीन ने सौ तंबू लगाए: तनाव बढ़ा, भारत मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार

लॉकडाउन-4.0 में देश में बाजार के खुलने से लेकर यात्रा को लेकर तमाम छूट दे दी गई हैं। इस वजह से कोरोना वायरस की रफ्तार भी बढ़ गई है। 18 मई से लागू लॉकडाउन-4 के पहले दो दिन देश में कोरोना के 5000+ केस सामने आए। इसके बाद लगातार तीन दिन 6000 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। इस रफ्तार साफ है कि भारत कोविड-19 के सबसे अधिक केस के मामले में रविवार को ईरान को भी पीछे छोड़ देगा।

कोविड-19 की जंग में ईरान से हो सकता है आगे

एक वेबसाइट के अनुसार, देश में शनिवार रात 11.30 बजे तक भारत में करीब 1.31 लाख लोग कोविड-19 से पीड़ित थे। शनिवार रात तक सबसे अधिक केस के मामले में दुनिया में 11वें नंबर पर भारत था। ईरान (1.33 लाख) 10वें नंबर पर था। इन दोनों देशों के बीच महज दो हजार केस का अंतर था। ईरान में शनिवार को करीब 2000 नए केस सामने आए। अगर रविवार को दोनों देशों में यही रफ्तार रही, तो भारत 10वें नंबर पर आ जाएगा। जबकि, ईरान 11वें नंबर खिसक जाएगा।

इन देशों के हालात खराब

कोविड-19 के केस में भारत और ईरान लगभग बराबरी पर हों, लेकिन दोनों देशों में मौत के आंकड़े में बड़ा अंतर है। भारत में कोविड-19 के कारण अब तक करीब 3900 लोगों की जान गई है। ईरान में 7350 लोगों की मौत हो चुकी हैं। एशिया में सबसे अधिक कोरोना के केस के मामले में चीन चौथे, सऊदी अरब पांचवें, पाकिस्तान छठे, कतर सातवें, बांग्लादेश आठवें, सिंगापुर नौवें और यूएई 10वें नंबर पर है।

कोविड-19 के दुनिया भर में फैलाव को देखें तो यूरोप पहले, नॉर्थ अमेरिका दूसरे और एशिया तीसरे नंबर पर है। इसी तरह अगर एशिया की बात करें तो इस महाद्वीप में तुर्की कोरोना से सबसे अधिक पीड़ित है। यहां 1.55 लाख लोग इस वायरस से पीड़ित हैं, जिनमें से करीब 4300 लोगों की मौत हुई है। रविवार को जब आधिकारिक आंकड़े जारी होंगे तो पूरी संभावना है कि ईरान को पीछे छोड़कर भारत दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा।

यह पढ़ें...महाराष्ट्र के बाद ये राज्य भी उड़ान शुरू करने के मूड में नहीं, अब तक नहीं लिया फैसला

वेबसाइट (Worldometers) के मुताबिक शनिवार देर रात तक दुनिया में 28 लाख एक्टिव केस थे, जबकि 22 लाख लोग इस वायरस के संक्रमण से उबर चुके थे। दुनिया में 3.442 लाख लोग कोरोना के संक्रमण का शिकार होकर जिंदगी गंवा चुके हैं। दुनिया में सबसे अधिक केस अमेरिका (16.55 लाख) हैं। यहां करीब 98 हजार लोग इस वायरस के चलजे जान गंवा चुके हैं।खुद की सुरक्षा करके ही इस वायरस से बचने की कोशिश में लगे लोग अंदर से सशंकित है और इस तरह जीने को मजबूर हैं।

पिछले 3 दिन में देश में रोज 6 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,608 नए मामले सामने आए। 60 लोगों की मौत। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 47,190 हो गए हैं।

suman

suman

Next Story