×

करोड़ों ग्राहकों को तगड़ा झटका! अब SBI ने उठाया ये बड़ा कदम

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपनी तरफ से नया ऐलान करने जा रहा है। SBI में अगर आपने फिक्सड डिपॉजिट FD कराई है तो ये खबर आपके लिए है।

Roshni Khan
Published on: 7 Feb 2020 7:14 AM GMT
करोड़ों ग्राहकों को तगड़ा झटका! अब SBI ने उठाया ये बड़ा कदम
X

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपनी तरफ से नया ऐलान करने जा रहा है। SBI में अगर आपने फिक्सड डिपॉजिट FD कराई है तो ये खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि SBI ने FD की दरों में बदलाव कर दिया हैं यानी ब्याज दरें घटा दी हैं। ऐसे में अब FB कराने वालों को कम फायदा मिलेगा। SBI द्वारा जारी की गई FD दरें 10 फरवरी 2020 से लागू होंगी। बैंक ने 1 साल से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाले लॉन्ग टर्म डिपॉजिट्स पर FD की दरों में 0.10 फीसदी से 0.50 फीसदी तक की कटौती करने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें:तमिलनाडु: डिंडीगुल पुलिस ने किया रेव पार्टी का खुलासा, 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

SBI में FD कराने वालों को अब कितना मिलेगा ब्याज, ऐसे चेक करे नए रेट्स

(1) 7 से 45 दिन की FD कराने वालों को 4।5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

(2) 46 दिन से 179 दिन की FD- अब 46 से 179 दिनों की FD पर 5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले 5।50 फीसदी ब्याज मिल रहा था।

(3) 180 दिन से 210 दिन की FD- बैंक 180 दिनों से 210 दिनों की FD पर 5।50 फीसदी ब्याज दे रहा है।

(4) 211 दिन से 1 साल तक की FD- SBI ने 211 दिन से 1 साल की FD पर ब्याज दरें 5।50 फीसदी हैं।

(5) 1 साल से 2 साल तक की FD- SBI अब 1-2 साल की FD पर 6 फीसदी ब्याज देगा।

(6) 2 साल से 3 साल तक की FD- SBI अब 2-3 साल की FD पर 6।10 फीसदी की बजाय 6 फीसदी ब्याज देगा।

(7) 3 साल से 5 साल तक की FD- इस FD पर SBI 6 फीसदी ब्याज देगा।

(8) 5 से 10 साल तक की FD- इस FD पर 10 फरवरी से SBI सिर्फ 6 फीसदी ब्याज देगा

ये भी पढ़ें:250 आतंकियों को भूना: दुनिया में मचा हड़कंप, सेना के कार्रवाई से हिल गया देश

SBI की सीनियर सिटीजन के लिए नई FD ब्याज दरें

(1) 7 से 45 दिन की एफडी- SBI 7 से 45 दिन के लिए FD पर 5 फीसदी ब्याज देगा।

(2) 46 दिन से 179 दिन - SBI 46 से 179 दिनों के लिए FD पर 5।5 फीसदी ब्याज देगा।

(3) 180 दिन से 210 दिन - 180 दिन से 210 दिनों के लिए FD पर 6 फीसदी ब्याज देगा।

(4) 211 दिन से 1 साल तक के लिए - SBI इस दौरान FD पर 6 फीसदी ब्याज देगा।

(5) 1 साल से 2 साल तक - इस FD पर 6।5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

(6) 2 साल से 3 साल तक - 2 से 3 साल के लिए FD पर 6।5 फीसदी ब्याज देगा।

(7) 3 साल से 5 साल तक - 3 से 5 साल के लिए FD पर SBI 6।5 फीसदी ब्याज देगा।

(8) 5 साल से 10 साल तक - 5 से 10 साल के लिए एFD पर 6।50 फीसदी ब्याज मिलेगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story