×

250 आतंकियों को भूना: दुनिया में मचा हड़कंप, सेना के कार्रवाई से हिल गया देश

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता फ्रैंक बा ने बताया कि पुलिस बलों के संयुक्त दल ने हेलीकाॅप्टरों के साथ कडूना के कुुदुरु जंगलों में छिपे हुये आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाकर बुधवार को अभियान चलाया था जिसमें अंसारू आतंकवादी समूह के कई कमांडर मारे गए।

Shivakant Shukla
Published on: 7 Feb 2020 6:47 AM GMT
250 आतंकियों को भूना: दुनिया में मचा हड़कंप, सेना के कार्रवाई से हिल गया देश
X
हजारों आतंकियों की मौत: 3000 आम लोग भी चढ़े आतंक की बलि

नई दिल्ली: दुनियाभर के कई देश आतंकियों से परेशान हैं। आतंकी गतिविधियों से त्रस्त होकर कई देशों ने आतंकियों के खात्मे के लिए कठोर कदम भी उठाए हैं। इसी क्रम में नाइजीरिया के कडूना प्रांत में पुलिस ने एक अभियान चलाकर एक आतंकवादी समूह के 250 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। गुरुवार को इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने दी।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता फ्रैंक बा ने बताया कि पुलिस बलों के संयुक्त दल ने हेलीकाॅप्टरों के साथ कडूना के कुुदुरु जंगलों में छिपे हुये आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाकर बुधवार को अभियान चलाया था जिसमें अंसारू आतंकवादी समूह के कई कमांडर मारे गए।

250 आतंकियों को भूना: दुनिया में मचा हड़कंप, सेना के कार्रवाई से हिल गया देश

ये भी पढ़ें—खतरे में 130 की जान: खदान में लगी भयंकर आग, बचाव कार्य जारी

250 आतंकियों को भूना: दुनिया में मचा हड़कंप, सेना के कार्रवाई से हिल गया देश

बा ने जानकारी देते हुए कहा कि कडूना में बिरिनइन गवारे के पड़ोस में कुदरू जंगल में कई घंटों तक अभियान चला। आतंकवादी और आपराधिक तत्वों के छिपे होने की खुफिया जानकारी पर यह अभियान बुधवार तड़के शुरू हुआ। ये सभी आतंकवादी हिंसा, अपहरण, गोलीबारी, और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल थे।

आतंकियों ने हेलीकाॅप्टर को बनाया निशाना

उन्होंने कहा कि पुलिस के एक हेलीकॉप्टर को जो पैदल सैनिकों के लिए हवाई और खुफिया कवर उपलब्ध करा रहा था पर आतंकवादियों ने “अत्याधुनिक एंटी-एयरक्राफ्ट राइफल” का उपयोग कर हेलीकाॅप्टर को निशाना बनाया।

250 आतंकियों को भूना: दुनिया में मचा हड़कंप, सेना के कार्रवाई से हिल गया देश

ये भी पढ़ें—जरा पाकिस्तान को देखो: इतनी हिम्मत कि भारत को दे दी धमकी

लेकिन पायलट और सह-पायलट हेलीकाॅप्टर को कडूना में वायु सेना के अड्डे पर उतरने में सफल रहे। हालांकि दोनों अधिकारी घायल हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी अंसारू समूह देश के उत्तरी भाग में नागरिकों की हत्याएं कर रहे थे।

कैसे अस्तित्व में आया ये संगठन

स्थानीय मीडिया के अनुसार वर्ष 2012 में विशेष रूप से विदेशी नागरिकों के अपहरण की घटना के बाद अंसारू समूह अस्तित्व में आया था। रिपोर्टों में कहा गया कि यह समूह खतरनाक आतंकी समूह बोको हरम का एक हिस्सा था। फिलहाल सेना के इस अभियान में 250 आतंकियों के मारे जाने ​की पुष्टि हुई है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story