×

खतरे में 130 की जान: खदान में लगी भयंकर आग, बचाव कार्य जारी

उत्तरी स्वीडन की गारपेनबर्ग खदान में गुरूवार को विकराल आग लग गयी। जिसके कारण करीब 130 लोगों के खदान में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बारे में जारी रिपोर्ट में बोलीडेन खदान कंपनी के हवाले से यह जानकारी दी गयी। 

Shivani Awasthi
Published on: 7 Feb 2020 6:16 AM GMT
खतरे में 130 की जान: खदान में लगी भयंकर आग, बचाव कार्य जारी
X

दिल्ली: बड़ी खबर स्वीडन से है, जहां स्थित एक खदान में भीषण आग लग गयी। आग इतनी विकराल है कि खदान में काम करने वाले लगभग 130 लोग उसी में फंस गये। इस घटना की जानकारी के बाद प्रशासन समेत सुरक्षा बल सकते में आ गये। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गये हैं। इस बारे में बोलीडेन खदान कंपनी के हवाले से जानकारी दी गयी है। हालाँकि स्वीडन पुलिस ने जो आंकड़े दिए उसके मुताबिक़, 70 से 80 लोगों के खदान में फंसे होने की बात कही जा रही है।

स्वीडन की खदान में लगी भीषण आग:

दरअसल, उत्तरी स्वीडन की गारपेनबर्ग खदान में गुरूवार को विकराल आग लग गयी। जिसके कारण करीब 130 लोगों के खदान में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बारे में जारी रिपोर्ट में बोलीडेन खदान कंपनी के हवाले से यह जानकारी दी गयी।

ये भी पढ़ें: भीषण धमाका: खदान में भूस्खलन से 13 की मौत, 150 लोग फंसे

करीब 130 लोग खदान में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:

मामले में खदान के प्रतिनिधि जेनी गोट्टहर्दसन ने बताया, 'खदान में 852 किलोमीटर की गहराई में से धुंआ निकल रहा है। उचित दिशा-निर्देशों के तहत हम काम कर रहे हैं, सभी कर्मचारी सुरक्षित स्थानों पर हैं और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं।'

इस बारे में स्वीडन की पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक खदान में 70 से 80 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक, 239 लोगों के लिए आठ घंटे की ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में जब तक फंसे लोगों को रेस्क्यू नहीं किया जाता, तब तक उन्हें ऑक्सीजनउपलब्ध करवा कर जान की सुरक्षा की जायेगी।

ये भी पढ़ें: सेना की जेल से फरार हुआ ये खूंखार आतंकी, 132 स्कूली बच्चों की मौत का है गुनहगार

इन खदानों में भी फंसे लोग, कई खनिकों की मौत:

बता दें कि स्वीडन के अलावा पूर्वी अफ़्रीकी देश मोजाम्बिक के काबो डेलगाडो प्रांत के माणिक की एक खदान में भूस्खलन की वजह से 11 अवैध खनिजों की मौत हो गयी।

वहीं गुरूवार को भी जिम्बाम्वे से सोने की खदान ढहने से दो खनिजों की मौत की भी जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही खदान में 20 अन्य खनिक फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: इस परंपरा से खतरे में महिलाओं का जीवन, इलाज के लिए बढ़ रहा डॉलर पर बोझ

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story