×

प्रवासी भारतीयों ने मंत्री सतीश महाना के सम्मान में किया रात्रि भोज का आयोजन 

लंदन में उप्र मूल के प्रवासी भारतीयों ने बीती रात प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया।

Aditya Mishra
Published on: 25 April 2023 4:16 PM GMT
प्रवासी भारतीयों ने मंत्री सतीश महाना के सम्मान में किया रात्रि भोज का आयोजन 
X

लखनऊ डेस्क: लंदन में उप्र मूल के प्रवासी भारतीयों ने बीती रात प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया।

दुनिया में हथियारों के सबसे बडे ट्रेड फ़ेयर में उप्र के डिफ़ेंस कॉरिडोर के लिए निवेश की संभावनाएँ तलाशने के लिए महाना 10 सितंबर से चार दिवसीय दौरे पर लंदन में हैं।

पढ़ें...

डिफेंस कॉरीडोर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है: सतीश महाना

सतीश महाना पंहुचे एयरपोर्ट, ग्राउंड ब्रैकिंग सेरेमनी स्थल के रुट का करेंगे निरीक्षण

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमोनी-2 की तैयारियों का निरीक्षण करते सतीश महाना, देखें तस्वीरें

विश्व की शीर्ष डिफ़ेंस कंपनियों से मुलाक़ात के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वे उप्र मूल के प्रवासी भारतीयों के निमंत्रण पर उनसे मिले।

उप्र के वरिष्ठ मंत्री को अपने बीच देख सभी ने गर्मजोशी से उनका जोरदार स्वागत किया।महाना के साथ वहाँ प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, डिफ़ेंस कॉरिडोर के सलाहकार जगदीप कुमार शर्मा व मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित सिंह भी मौजूद थे।

होटल पार्क ग्रैंड में हुआ समारोह:

लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे के निकट होटल पार्क ग्रैंड में आयोजित इस समारोह में ओवरसीज़ फ्रैंड्स ऑफ़ बीजेपी यूके के प्रेसिडेंट कुलदीप शेखावत ने महाना की अगवानी की। उनके साथ कार्यक्रम की संयोजक संस्था ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट व आयोजक उप्र कम्युनिटी एसोसिएशन के प्रतिनिधि व अनेक प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय मौजूद थे।

महाना ने सभी के साथ प्रदेश के विकास पर चर्चा की व मोदी-योगी के नेतृत्व में देश हित के मुद्दों पर समर्थन और सहयोग माँगा। महाना सभी से मिले, फ़ोटो खिंचवाई और साथ भोजन किया।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के अनुरूप उन्होंने सभी से उप्र के पर्यटन स्थलों पर अपने-अपने विदेशी मित्रों के साथ आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त राज में यहाँ बिजली, पानी, सड़क समेत क़ानून व्यवस्था की स्थिति उत्तम है और वे सभी निर्भीक होकर यहाँ पर्यटन और निवेश कर सकते हैं।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट:

अगले वर्ष फ़रवरी में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी उन्होंने सभी को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा हम कंपनियों से सिर्फ एमओयू नहीं कर रहे बल्कि तेज़ गति से उन पर काम भी शुरू कर रहे हैं। महाना ने कहा यदि कोई समस्या हो तो निवेशक उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय समुदाय के इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहे ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष खेमका ने उप्र मूल के प्रवासी भारतीयों के प्रति औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के सरोकार व स्नेह के लिए आभार जताया। खेमका ने कहा हमारे प्रवासी भारतीय देश के गुडविल एंबेसडर हैं।

पढ़ें...

मंत्री सतीश महाना ने आयुष्मान योजना का लाभ उठाने से किया इंकार,लिस्ट में नाम होने पर नराज

लंदन पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री, डिफेंस कॉरिडोर में निवेशकों को करेंगे आमंत्रित

पाँच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनॉमी बनने का सपना:

वे भारत में हुए ऐतिहासिक फ़ैसलों से देश की बेहतरीन स्थिति की चर्चा कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश में निवेश के लिए अच्छा माहौल तैयार कर सकते हैं। जिससे अंतर्राष्ट्रीय निवेशक निश्चित की भारत की और आकर्षित होंगे और हमारा पाँच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनॉमी बनने का सपना साकार हो सकेगा।

लंदन समय के अनुसार रात करीब 8 बजे आयोजित इस समारोह उप्र कम्युनिटी एसोसिएशन के मधुरेश मिश्रा, ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के सुमित जालान, अजय अग्रवाल समेत जय शाह व उप्र मूल के अनेक प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय मौजूद थे।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story