×

Nuclear Weapons: परमाणु हथियाराें की रेस में चीन, रूस और पाकिस्तान का दबदबा, जानें किस नंबर पर है भारत

Nuclear Weapons: पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन भुखमरी जैसी खराब स्थिति में भी हथियारों पर बेशुमार दौलत खर्च करने में जरा भी देर नहीं लगा रहा है।

Jyotsna Singh
Published on: 13 Jun 2023 2:22 PM GMT
Nuclear Weapons: परमाणु हथियाराें की रेस में चीन, रूस और पाकिस्तान का दबदबा, जानें किस नंबर पर है भारत
X
Nuclear Weapons (Pic: Social Media)

Nuclear Weapons: बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार मौजूद हैं। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने साल 2022 से 23 के बीच भारत से ज्यादा परमाणु हथियार का आंकड़ा बढ़ाने पर तेज़ी से काम किया है। इस तरह का दावा ठोकने वाली एवम दुनिया भर के देशों के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था द स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट SIPRI की सालाना रिपोर्ट कुछ यही बताती है। सारा विश्व पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की बदहाली का गवाह बना हुआ है। आर्थिक तंगी के हालात से गुजर रहे इस मुल्क में लोग बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी दर-दर भटक रहें हैं। पूरे देश एक बड़े आर्थिक संकट के साथ बड़ी त्रासदी के दौर से गुजर रहा है, ऐसी स्थिति में हथियारों की शक्ति को बढ़ावा देने जैसा कृत्य इस देश की राजनैतिक कार्यकलापों के ऊपर एक सवालिया निशान खड़ा करता है।

देश के चप्पे चप्पे में हिंसा और बदहाली के साथ सियासी उठा-पटक जारी है। आलम यह है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन भुखमरी जैसी खराब स्थिति में भी हथियारों पर बेशुमार दौलत खर्च करने में जरा भी देर नहीं लगा रहा है। इस मुल्क से जुड़ी सामने आई एक रिपोर्ट के जरिए पाकिस्तान ने मानवता को शर्मशार करने का काम किया है। आइए जानते हैं इस विषय पर विस्तार से.....

पकिस्तान के पास आखिर कितनी हैं परमाणु हथियारों की संख्या

पाकिस्तान अपनी आर्थिक, राजनैतिक स्थिति से निपटने में पूरी तरह फेल हो चुका है, IMF से लोन की उम्मीद लगाए बैठा है लेकिन इन सब के बीच इस देश ने लोगों की भूख शांत करने से कहीं ज्यादा हथियारों को लेकर अपनी लालसा को शांत करना ज्यादा जरूरी समझा है। उसने परमाणु हथियारों से समझौता नहीं किया। सिप्री की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 तक पाकिस्तान के पास कुल 165 परमाणु हथियार थे लेकिन एक साल में पाकिस्तान ने अपने कुल पांच परमाणु हथियार को शामिल कर इसकी संख्या में और ज्यादा इजाफा कर दिया है। इन हथियारों के शामिल होने के बाद अब पाकिस्तान कुल170 परमाणु हथियारों का मालिक बन चुका है।

एक और रिपोर्ट के अनुसार, अगर हम बात चीन की परमाणु हथियार की संख्या की बात करें तो पाएंगे कि हमेशा की तरह चीन खुद को इस क्षेत्र में एक कदम आगे रखने की होड़ में तेजी से हथियारों की संख्या को बढ़ा रहा है। चीन इस साल भी परमाणु हथियारों को जमा करने की रेस में नंबर वन बन बैठा है। चीन ने इस साल अपने परमाणु हथियारों के खजाने में 60 नए हथियार जमा कर लिए हैं। वहीं रूस ने इस वर्ष अपने हथियारों के जखीरे में कुल 12 परमाणु हथियारों को शामिल किया है। यूक्रेन के साथ एक लंबी लड़ाई लड़ रहा रूस भी इस रेस में कहीं ज्यादा आगे निकल गया है।

भारत के पास हैं कुल कितने परमाणु हथियार

पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु हथियारों की संख्या का तुलनात्मक जांच करें तो पाएंगे कि पाकिस्तान की अपेक्षा भारत के पास कुल 6 परमाणु हथियारों की संख्या में थोड़ा पीछे रह जाता है। लेकिन भारत देश अपनी न्यूक्लियर पावर को बढ़ाने के लिए तेज़ी से काम कर रहा है। रिपोर्ट की अनुसार , 2022 में भारत के पास 160 न्यूक्लियर वेपन थे। वहीं मौजूदा समय में भारत के पास कुल 164 परमाणिक हथियार हैं। जिनमें भारत ने इस साल चार परमाणु हथियार अपने खजाने में हाल ही में शामिल किए हैं।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story