×

22 दिनों तक गैंगरेप: हैवानों ने नोच डाला शरीर, हुई ऐसी दरिंदगी, कांप गया देश

ओडिशा के कटक में एक नाबालिग लड़की अपने माता पिता के झगड़े से तंग आकर घर से भाग गई। घर से भागने के बाद एक व्यक्ति ने उसका किडनैप कर लिया और गैंगरेप करता रहा। 

Shreya
Published on: 15 Oct 2020 5:41 AM GMT
22 दिनों तक गैंगरेप: हैवानों ने नोच डाला शरीर, हुई ऐसी दरिंदगी, कांप गया देश
X
घर से भागी 17 वर्षीय लड़की का 22 दिनोंं तक होता रहा गैंगरेप

कटक: अपने माता पिता के झगड़े से तंग आकर एक किशोरी ने बड़ा कदम उठाते हुए घर से भागने का फैसला कर लिया। वहीं घर से भाग जाने के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे किडनैप कर लिया और 22 दिनों तक उसका गैंगरेप करता रहा। दिल दहला देने वाला यह मामला ओडिशा के कटक से सामने आया है। हालांकि अब लड़की को अधिकारियों ने बचा लिया है।

घर से भागने के बाद एक व्यक्ति ने किया अगवा

किशोरी जगतसिंहपुर जिले के तीर्थोल की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जब लड़की घर से भागी तो उसे ओएमपी स्क्वायर पर बस स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। उस व्यक्ति ने लड़की को वापस घर ले जाने का भी वादा किया, लेकिन तीर्थोल ले जाने के बदले वो उसे चौलीगंज थाना क्षेत्र के गातिरौतपटना गांव में मुर्गी फार्म में ले गया।

यह भी पढ़ें: तबाही से कांपा भारत: बारिश से कई राज्यों में हाहाकार, हर तरफ मातम ही मातम

GANGRAPE (फोटो- सोशल मीडिया)

लगातार लड़की के साथ दो युवक करते रहे दुष्कर्म

उस व्यक्ति ने जबरदस्ती 22 दिनों तक लड़की को एक कमरे में कैद करके रखा और दो लोगों ने उसका लगातार रेप किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, उस लड़की को अधिकारियों द्वारा बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि जब स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस पर हमला करने के बाद खेत पर छापा मारा गया, उसी दौरान लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें: हैवानों की नजर बच्चियों पर: मासूमों को भी नहीं छोड़ रहे, अब 8 साल की लड़की से रेप

एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। घटना के संबंध में कटक शहर के पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने कहा फरार आरोपी को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है। वहीं विपक्षी पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने इस मामले की निंदा की है। बीजेपी की ओर से राज्य सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल रहने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों के साथ खेला जा रहा गंदा खेल, छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story