×

पाकिस्तान ने सीमा पर दागे तोप के गोले और मोर्टार, एक सैनिक शहीद, महिला की मौत

पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक सेना की फायरिंग में इंडियन आर्मी का एक सैनिक शहीद हो गया।

Dharmendra kumar
Published on: 25 Dec 2019 2:53 PM GMT
पाकिस्तान ने सीमा पर दागे तोप के गोले और मोर्टार, एक सैनिक शहीद, महिला की मौत
X
indian army

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक सेना की फायरिंग में इंडियन आर्मी का एक सैनिक शहीद हो गया। इसके साथ ही एक स्थानीय भारतीय महिला की भी मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक गोलाबारी में मारी गई महिला का नसीमा है। 40 वर्षीय नसीमा की मौत पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में हुई है। पाकिस्तान उरी सेक्टर में भारी मात्रा में मोर्टार दाग रहा है। नियंत्रण रेखा पर उरी में तोप के गोले और मोर्टार दाग रहा है। पाकिस्तान लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना के जांबाज जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला और शोपियां जिलों में अलग-अलग अभियानों में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम इन आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें...अरुंधति रॉय ने NPR पर दिया विवादित बयान, कहा- …रंगा बिल्ला बताइए

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी बैट टीम के हमले की बड़ी साजिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो स्पेशल सर्विस ग्रुप कमांडो को मार गिराया था।

यह भी पढ़ें...गुजरात के CM बोले- मुस्लिमों के लिए 150 देश, हिंदुओं के पास सिर्फ एक

भारतीय सेना ने इस हमले को पुंछ जिले में एलओसी से सटे सुंदरबनी सेक्टर में नाकाम किया था। इसके अलावा बैट टीम के हमले में भारतीय सेना का एक जवान शहीद भी हुआ था। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के केरी बटाल और सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए।शुक्रवार को नीलम घाटी और अखनूर सेक्टर में भी दोनों तरफ से भारी गोलाबारी हुई, जिसमें पाकिस्तान को खासा नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें...सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक प्रबुद्ध चौबे निलम्बित

लोगों का प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अन्तरराष्ट्रीय सीमा के अग्रिम इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार पूरी रात गोलाबारी की। इसकी वजह से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से चंदवा और हीरानगर सेक्टर में मंगलवार रात फायरिंग और भारी शेलिंग हुई थी। इसके बाद बीएसएफ के जांबाज जवानों ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। परिणामस्वरूप दोनों तरफ से रातभर लगातार फायरिंग होती रही।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story