×

खाईं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में तबाह हुई कई जिंदगियां, रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी जिले के धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर आज (गुरुवार) एक कार खाई में लुढ़क कर नदी में जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौत हुई है।

Deepak Raj
Published on: 27 Feb 2020 12:29 PM GMT
खाईं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में तबाह हुई कई जिंदगियां, रेस्क्यू जारी
X

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर आज (गुरुवार) एक कार खाई में लुढ़क कर नदी में जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक की मौत हुई है। आज सुबह करीब चार बजे धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर नेरी गांव के पास एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई।

ये भी पढ़ें-दिल्ली हिंसाः केजरीवाल बोले- फरिश्ते स्कीम के तहत इलाज का खर्च उठाएगी दिल्ली सरकार

हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अरविंद सिंह पुत्र लुमर सिंह (34) निवासी बीजपुर लंबगांव टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

दो लोग हुए घायल

बिहारीगढ़ दून हाईवे पर आज सुबह 6:30 बजे मोहंड से पहले मुर्गों से भरी पिकअप व कंटेनर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया की मोहंड से पहले दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें दोनों वाहन के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- जस्टिस मुरलीधर के तबादले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब

वाहन सवार अशोक पुत्र अतर सिंह निवासी महादेव कॉलोनी यमुनानगर और मनोज पुत्र सोमनाथ दरगाहपुर थाना झिंझाना शामली घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों के परिवार के लोगों के आने के बाद ही इनके नाम पते की जानकारी मिल सकेगी। हादसे में सैकड़ों मुर्गों की भी मौत हो गई।

हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर बीती देर रात हुए वाहन हादसे में छह लोग घायल हो गए। निजी वाहन से ये लोग किसी विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। बेडूबगड़ में वाहन अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी किनारे जा गिरा, जिसमें सवार सभी छह लोगों को चोट आई है। दो लोगों को पैर में फ्रैक्चर के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story