×

प्याज की कीमतों में लगी आग: दोगुना हुआ दाम, जानिए क्या है वजह

एक बार फिर आपकी आंखों से आंसू निकालने को प्‍याज तैयार है। बेमौसम बरसात और देश में पेट्रोल-डीजल के बढते दामों का असर अब सब्जी मंडियों पर नजर आने लगा है। कुछ ही हफ्तों में प्याज के दाम अब आसमान छूने लगे हैं।

Ashiki
Published on: 12 Feb 2021 6:26 AM GMT
प्याज की कीमतों में लगी आग: दोगुना हुआ दाम, जानिए क्या है वजह
X
प्याज की कीमतों में लगी आग: दोगुना हुआ दाम, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: प्‍याज एक बार फिर आपकी आंखों से आंसू निकालने को तैयार है। बेमौसम बरसात और देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर अब सब्जी मंडियों पर नजर आने लगा है। कुछ ही हफ्तों में प्याज के दाम अब आसमान छूने लगे हैं। जो प्याज साल की शुरुआत में 25-30 रुपये किलो बिक रही थी, आज उसी प्याज के लिए लोगों को 60 से 70 रुपये प्रति किलो चुकाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Newstrack on Bengal election: ममता या मोदी, क्या बोला जनमन, पढ़ें यहां

घरों से लेकर होटलों तक दिखता है प्याज का असर

देश में लगातार महंगी हो रही सब्जियों के कारण आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। प्याज की महंगाई का असर न सिर्फ घरों में नजर आने लगा है, बल्कि बड़े लेकर छोटे होटल, ढाबों, और रेहड़ी-पटरी पर बिकने वाले भोजन से लगभग प्याज दूर हो गई है। आईये जानते हैं आखिर क्यों बढ़ने लगे हैं प्याज के भाव....

onion 1

बेमौसम बरसात

दरअसल, पिछले महीने हुई बेमौसम बरसात की वजह से महाराष्ट्र में किसानों की प्याज की फसल बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने से सप्लाई भी घटी जिसका असर अब कीमतों पर दिख रहा है। प्याज की कीमतें बीते कुछ हफ्तों में दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को नवी मुंबई के APMC मार्केट में प्याज की केवल 80-90 गाड़ियां ही आईं, जबकि आम दिनों में 150 गाड़ियां आती थीं, यानी सप्लाई में 40 परसेंट तक की गिरावट आई है।

इसके अलावा देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का लगातार बढ़ना भी एक बड़ी वजह है, क्योंकि माल ढुलाई महंगी हो गई है। जनवरी और फरवरी में 17 दिन ही पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए है, लेकिन इसी दौरान दिल्ली में डीजल 4.51 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके अलावा 1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर था, आज 78.38 रुपये है।

Onion

ये भी पढ़ें: भीषण बारिश का अलर्ट: यहां बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, जानें अपने राज्य का हाल

राजधानी दिल्ली में भी बढ़े भाव

देश की राजधानी दिल्ली में इस समय प्याज 50-60 रुपये किलो बिक रही है। गाज़ीपुर मंडी में थोक दाम बढ़ने से प्याज महंगी हो गई है। यहां के व्यापारियों के मुताबिक आम तौर पर यहां प्याज 30 से 35 रुपए किलो बिकती है, लेकिन अब कीमत 40 से 45 रुपए किलो हो गयी है। हालांकि गर्मियों की नई प्याज मार्च के पहले हफ्ते में आना शुरू होगी, जिसके बाद कीमतें नीचे आने की उम्मीद है।

Ashiki

Ashiki

Next Story