×

Opposition Meeting: लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षियों का बड़ा प्लान, जाने किसने क्या कहा

Opposition Meeting: AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असउद्दीन ओवैसी ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि पटना में हो रही महाबैठक में शिवसेना है। क्या हम उसे धर्मनिर्पेक्ष कह सकते हैं। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल शामिल हैं जिन्होंने धारा 370 हटाए जाने का समर्थन किया था।

Anant Shukla
Published on: 23 Jun 2023 11:29 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2023 1:11 PM GMT)
Opposition Meeting: लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षियों का बड़ा प्लान, जाने किसने क्या कहा
X
opposition convention in Patna (Photo-Social Media)

Opposition Meeting: शुक्रवार को पटना में सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हुई हैं। करीब 15 दल के नेता 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर रणनीतियां बनाने में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बैठक के बाद सर्वसम्मति से नीतीश कुमार का विपक्षी एकता का समन्वयक नियुक्त किया जाएगा। बैठक को लेकर तमाम बड़े नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने इस बैठक निरर्थक बताया तो कुछ ने समर्थन किया। अइए जानते हैं किसने क्या कहा है-

असउद्दीन ओवैसी

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असउद्दीन ओवैसी ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि पटना में हो रही महाबैठक में शिवसेना है। क्या हम उसे धर्मनिर्पेक्ष कह सकते हैं। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल शामिल हैं जिन्होंने धारा 370 हटाए जाने का समर्थन किया था। नितिश कुमार तो भाजपा के समर्थन से सालों बिहार की सत्ता में रहे। उन्होंने कहा कि हम भी नहीं चाहते की 2024 में मोदी सरकार बने। लेकिन महागठबंधन में शामिल पार्टियों का रिकॉर्ड कैसा है यह भी देखना होगा। कांग्रेस महागठबंधन की अगुआई करना चाहती है। जबकी नितिश कुमार प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं।

मिलकर लड़ना है 2024 चुनाव

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, “हम सभी विपक्ष की पार्टियों को एक होना है और 2024 के चुनाव में मिलकर लड़ना है। इसी के तहत राहुल गांधी जी ने पहला कदम उठाया है। हमने सोचा है कि सभी पार्टियों के नेता से मिलकर बात करेंगे और आगे मिलकर कदम उठाएंगे। हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए साथ मिलकर लड़ना होगा।“

भारत को तोड़ने वालों को हराएंगे

पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम भारत जोड़ने वाले, भारत तोड़ने वालों को हराएंगे! राहुल ने कहा कि बिहार कांग्रेस पार्टी का डीएनए में है। बाजेपी भारत को तोड़ने का काम कर रही है। नफरत व हिंसा फैला रही है। वहीं कांग्रेस हिन्दुस्तान को जोड़ने का काम कर रही है। प्यार बांटने का कार्य कर रही है। क्योंकि नफरत को प्यार से ही काटा जा सकता है।हम भारत जोड़ने वाले,

भारत तोड़ने वालों को हराएंगे! pic.twitter.com/i9GlCTpmyZ

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 23, 2023

विपक्षी एकता झूठ फोटो खिंचवाने के लिए आयोजित हुई है मीटिंग

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने विपक्षियों की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में PM पद की कोई वैकेंसी नहीं है। विपक्षी एकता एक झूठ है। ये सब केवल फोटो के लिए है। मीटिंग में शामिल ममता बनर्जी कांग्रेस से समझौता समझौता करने से रही। वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल अध्यादेश पर समर्थन जुटाने में लगे हैं। उनका अपना व्यक्तिगत स्वार्थ है।

केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पटना के गलियारों में चर्चा है कि मोदी फोबिया से सहमे परिवारवादी कुनबे जनता को गुमराह कर अपने भविष्य के लिए CMP ( Corruption Maximum Policy) पर चर्चा करेंगे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story