×

बारिश से मचा हाहाकार! रात भर में डूब गयी आधी मुंबई नगरी

देश के कई इलाकों में बारिश का कहर अभी जारी है। मायानगरी मुंबई की बात करें तो मंगलवार रात में भीषण बारिश हुई। बारिश की वजह से मुंबई के निचले इलाके दरिया बन गए। घरों तक पानी पहुंच गया है तो सड़कें लबालब हो गयी हैं। गांधी मार्केट में दो फीट तक पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने से कई गाड़ियां फंस गईं।

Roshni Khan
Published on: 20 March 2023 5:47 PM GMT (Updated on: 20 March 2023 5:48 PM GMT)
बारिश से मचा हाहाकार! रात भर में डूब गयी आधी मुंबई नगरी
X

मुंबई: देश के कई इलाकों में बारिश का कहर अभी जारी है। मायानगरी मुंबई की बात करें तो मंगलवार रात में भीषण बारिश हुई। बारिश की वजह से मुंबई के निचले इलाके दरिया बन गए। घरों तक पानी पहुंच गया है तो सड़कें लबालब हो गयी हैं। गांधी मार्केट में दो फीट तक पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने से कई गाड़ियां फंस गईं।

ये भी देखें:LIVE पीएम मोदी की रूस यात्रा! पुतिन को लगाया गले, ईईफ में लेंगे हिस्सा

मायानगरी मुंबई में दो दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रात को हुई बारिश के बाद गांधी मार्केट की सड़कों पर तो 2 फीट से भी ज्यादा पानी भर गया था, जिसके चलते कई गाड़ियां उसमे फंस गईं। लोगों ने फोन कर मुंबई पुलिस को सूचना दी और पानी में फंसे गाड़ियों को निकलवाया।

बीएमसी ने दी चेतावनी

बीएमसी ने कहा है कि मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीएमसी ने कहा है कि मुंबईकरों से उनकी अपील है कि वे समुद्री तटों के किनारे न जाएं और जलजमाव वाले इलाकों की ओर भी न जाएं। बीएमसी ने मदद के लिए हेल्पलाइन भी जारी किया है। बीएमसी ने कहा है कि संकट होने पर संकट होने पर 1916 पर कॉल करें।

ये भी देखें:6 साल में 600 करोड़: ऐसे मामलों मे लिप्त हैं ये कांग्रेस नेता

आपको बता दें कि इस वक्त मुंबई में गणेश पूजा के पंडाल लगे हैं। तेज़ और लगातार बारिश की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ ही दिनों के बाद मुंबई में गणपति विसर्जन का भी दौर शुरू होगा, इसके लिए लोग समुद्र में प्रतिमा विसर्जन करने जाते हैं। इस वजह से प्रशासन खासी सावधानी बरत रहा है। लोगों को ज्यादा पानी में न जाने की सलाह दी गई है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story