×

Indian Gave Up Citizenship: सिर्फ 6 महीनों में 87 हजार से ज्यादा इंडियंस ने छोड़ दी भारतीय नागरिकता, आखिर क्या है वजह

Indian Gave Up Citizenship: इस साल जून तक 87 हजार से ज्यादा लोग अपनी भारतीय नागरिकता छोड़कर दूसरे देशों में चले गए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी है।

Archana Pandey
Published on: 22 July 2023 12:20 PM GMT
Indian Gave Up Citizenship: सिर्फ 6 महीनों में 87 हजार से ज्यादा इंडियंस ने छोड़ दी भारतीय नागरिकता, आखिर क्या है वजह
X
Indian Gave Up Citizenship (Image- Social Media)

Indian Gave Up Citizenship: इस साल जून तक 87 हजार से ज्यादा लोग अपनी भारतीय नागरिकता छोड़कर दूसरे देशों में चले गए हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में लिखित तौर पर यह जानकारी दी है। जिसके अनुसार अब तक 87,000 से अधिक लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी है और ये संख्या जून 2023 यानि 6 महीनों तक की है। वहीं, 2011 से लेकर अब तक साढ़े 17 लाख लोग भारतीय नागरिकता छोड़कर विदेशों में बस चुके हैं।

नागरिकता छोड़ने की वजह

आखिर क्यों लोग भारत की नागरिकता छोड़कर दूसरे देशों में जा रहे हैं। लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए एस जयशंकर ने बताया कि कई लोगों ने व्यक्तिगत सुविधा की वजह से भारत छोड़ विदेशी नागरिकता लेने का विकल्प चुना है। इसके अलावा बड़ी संख्या में भारतीय लोग ग्लोबल वर्कप्लेस की तलाश कर रहे हैं। क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता नहीं अपनाई जा सकती हैं। ऐसे में जब भारतीय विदेश जाते है, तो पीआर सुरक्षित करने के लिए उन्हें कभी-कभी अपनी भारतीय नागरिकता छोड़नी पड़ जाती है।

कितनों ने छोड़ी नागरिकता?

विदेश मंत्री ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया है कि 2022 में 2,25,620 भारतीय अपनी नागरिकता छोड़कर चले गए हैं। साल 2021 में 1,63,370, साल 2020 में 85,256 लोगों ने नागरिकता छोड़ी थी। वहीं, साल 2019 में 1,44,017, साल 2018 में 1,34,561, साल 2017 में 1,33,049, साल 2016 में 1,41,603 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी। इसके अलावा साल 2015 में 1,31,489 और साल 2014 में 1,29,328 ने भारतीयों ने नागरिकता छोड़कर चले गए थे। 2011 से लेकर अब तक साढ़े 17 लाख लोग भारतीय नागरिकता छोड़ चुके हैं।

ये देश बन रहे लोगों की पसंद

विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार भारत छोड़कर विदेश में रहने वाले भारतीयों को अमेरिका सबसे ज्यादा पंसद आ रहा है। 2021 में कुल 78,284 लोग भारत छोड़कर अमेरिका की नागरिकता ले चुके है।

भारत के लोगों को दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया पसंद आ रहा है। साल 2021 के डेटा के मुताबिक 23,533 भारतीय लोग ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ले चुके हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर इंडियंस कनाडा जाकर बस रहे है। साल 2021 में 21,597 लोग कनाडा के नागरिक बन गए थे। चौथे और पांचवें नंबर पर इंडियंस यूके और इटली को पसंद कर रहे हैं।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story