×

कोरोना वायरस: स्थगित हुआ पद्म सम्मान समारोह, नई तारीख का जल्द ही होगा एलान

कोरोना वायरस भारत में  तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि केंद्र ने इसे आपदा महामारी घोषित कर दिया है। इस वायरस की वजह से तमाम राज्यों में स्कूल, कॉलेज बंद हो गए हैं। कई विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। इस बीच भारत सरकार ने 3 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में होने वाले पद्म सम्मान समारोह को स्थगित करने का फैसला किया है।

suman
Published on: 14 March 2020 3:27 PM GMT
कोरोना वायरस: स्थगित हुआ पद्म सम्मान समारोह, नई तारीख का जल्द ही होगा एलान
X

नई दिल्ली कोरोना वायरस भारत में तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि केंद्र ने इसे आपदा महामारी घोषित कर दिया है। इस वायरस की वजह से तमाम राज्यों में स्कूल, कॉलेज बंद हो गए हैं। कई विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। इस बीच भारत सरकार ने 3 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में होने वाले पद्म सम्मान समारोह को स्थगित करने का फैसला किया है। नई तारीख का एलान बाद में किया जाएगा। कोरोना वायरस की वजह से राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय और चेंज ऑफ द गार्ड सेरेमनी को भी शुक्रवार से अगले आदेश तक के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। मुगल गार्डन को भी समय से पहले बंद करना पड़ा।

यह पढ़ें....मंदिर तक पहुंचा कोरोना का कहर, पुजारी ने पहनाया भगवान को मास्क

कोरोना वायरस की वजह से तमाम कार्यक्रम रद्द या स्थगित किए जा रहे हैं। भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया, जबकि आईपीएल को टाल दिया गया है। इसके अलावा भी कई खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 84 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें वे अब ठीक हो चुके 10 केस और मौत के 2 मामले भी शामिल हैं।

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए 84 लोगों के संपर्क में आए 4,000 से ज्यादा लोगों को निगरानी में रखा गया है। साथ ही कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए सात लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। इस विषाणु से संक्रमित पाये गये सात व्यक्तियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उनमें पांच उत्तर प्रदेश और एक एक राजस्थान एवं दिल्ली के थे। अधिकारियों ने कहा कि इन 84 लोगों के संपर्क में आये 4000 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है।

यह पढ़ें....रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने लिया ये बड़ा फैसला, बनें रहेंगे ताउम्र राष्ट्रपति, जानिए कैसे

अधिकारी ने कहा, 'ईरान से भारतीय यात्रियों को लेकर आ रही महान एअर की उड़ान शनिवार आधी रात को मुम्बई पहुंचेगी। इटली से भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया की एक विशेष उड़ान इटली के मिलान भेजी जा रही है।' सऊदी अरब से हाल में लौटे कलबुर्गी के 76 वर्षीय एक व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई थी, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली की 68 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार की रात राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महिला का पुत्र विदेश से आया था और वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। महिला की मौत मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण हुई।

suman

suman

Next Story